February 25, 2026
सार्वजनिक शौचालय तोड़ने की सूचना पर पहुंचे नपा के मदाखलत अमले को जमकर पीटा

सार्वजनिक शौचालय तोड़ने की सूचना पर पहुंचे नपा के मदाखलत अमले को जमकर पीटा
महल सराय आदिवासी बस्ती में बनाए गए नपा के शौचालय को तोड़कर उसकी जगह अपना घर बनाने की थी तैयारी
बाजार में अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली के चर्चे, पीटने वाले युवक नजर आ रहे हैं नशे में धुत्त

शिवपुरी। एक तरफ नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ इशांक धाकड़ , भोपाल में पेशी में पहुंचने की तैयारी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नपा के मदाखलत दस्ते पर पुरानी शिवपुरी की महल सराय आदिवासी बस्ती में हमला हो गया। हालात ऐसे बिगड़े कि कर्मचारियों को न केवल दौड़ा दौड़ा कर पीटा, बल्कि कपड़े तक फाड़ दिए। जबकि यह अमला सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने से बचाने के लिए गए थे।
शिवपुरी शहर के देहात थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 24 में आदिवासी बस्ती में नगर पालिका की अतिक्रमण टीम पर उस समय हमला हो गया, जब वो सार्वजनिक शौचालय को तोड़े जाने की सूचना पर वहां पहुंची। महल सराय बस्ती के युवकों ने नपा कर्मचारियों को जमकर मारा पीटा। पीटने वाले कुछ युवक नशे में धुत्त नजर आ रहे थे, जो पीटते समय खुद भी लड़खड़ा रहे थे।
इस घटना से पहले का जो वीडियो सामने आया, उसमें कुछ युवक नपा द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को हथौड़े और अबलो से तोड़ रहे थे। इस दौरान वो यह भी कहते सुने गए कि इस शौचालय का क्या उपयोग है, इसकी जगह तो हम अपना घर बनाएंगे। इतना ही नहीं, वो यह भी कहते सुने गये कि नेताजी ने कह दिया है कि उसे तोड़कर घर बना लो। अब यह नेता कौन है, जिसके कहने पर यह आदिवासी तोड़फोड़ पर उतारू हो गए।

इत्तेफाक: जब भी सीएमओ बाहर, पिटा नपा अमला

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि जब भी सीएमओ शहर से बाहर होते हैं, तभी नपा अमले पर हमला हो जाता है। आज वो भोपाल पेशी में गए तो मदाखलत अमला पीट दिया। इससे पहले एकाउंटेंट रविकांत को पीता, तथा उसके बाद शुभम राठौर के साथ मारपीट हो चुकी है।

अवैध वसूली के भी चर्चे:

सूत्रों का कहना है कि नपा का यह मदाखलत अमला अतिक्रमण के नाम पर न केवल अवैध वसूली कर रहे हैं, बल्कि फर्जी नोटिस बनाकर बांट कर भी वसूली कर रहे हैं।

सार्वजनिक शौचालय तोड़ने की सूचना पर पहुंचे नपा के मदाखलत अमले को जमकर पीटासार्वजनिक शौचालय तोड़ने की सूचना पर पहुंचे नपा के मदाखलत अमले को जमकर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page