
सहकारी बैंक खाते में 37 लाख जमा, कर्ज लेकर की बेटी की शादी, बेटा कैसे बनेगा डॉक्टर
सौ करोड़ के घोटाले का दर्द झेल रहे लोग, 50 करोड़ लाने का मन चुका है शहर में जश्न
शिवपुरी। राजनीतिक शून्यता के दौर से गुजर रहे शिवपुरी जिले में लोगों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर आईं पिछोर की कमलेश पाठक ने बताया कि हमारे सहकारी बैंक खाते में 37 लाख रुपए जमा हैं, बावजूद हमने कर्जा लेकर बेटी की शादी की, और बेटे को एमबीबीएस कराना मुश्किल।हो रहा है। यह केवल।कमलेश का दर्द नहीं है, बल्कि जिले में ऐसे हजारों परिवार हैं, जो बैंक में जमा अपने पैसों के लिए परेशान हैं।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी में सौ करोड़ रुपए का सहकारी बैंक घोटाला हुआ था, जिसमें जिले के लगभग 10 हजार परिवारों का पैसा ब्लॉक हो गया। इस घोटाले के एवज में मध्यप्रदेश सरकार ने अन्य जिलों के साथ-साथ शिवपुरी जिले।को भी 50 करोड़ रुपए की राशि जारी की थी। जिले के सहकारी बैंक में आए 50 करोड़ रुपए का ना केवल भरपूर प्रचार-प्रसार किया गया, बल्कि केंद्रीय मंत्री ने उक्त राशि लाए जाने का खुद को क्रेडिट देते हुए, शहर में एक स्वागत रेली भी आयोजित की गई थी। उस स्वागत समारोह में वो लोग भी माला लेकर शहर की सड़कों पर खड़े थे, जिनका पैसा सहकारी बैंक में जमा है। उन्हें उम्मीद थी कि शायद अब उनका बैंक में जमा पैसा मिल जाएगा। लेकिन यह खुशी उस समय काफ़ूर हो गई, जब वो बैंक।में अपना पैसा लेने पहुंचे। बैंक प्रबंधन ने दो टूक कह दिया कि 50 करोड़ की राशि बैंक को पटरी पर लाने के लिए मिलेंगे, किसी को वापस करने के लिए नहीं। यही वजह है कि हर मंगलवार को सहकारी बैंक में पैसा जमा होने के बाद भी कर्जा लेकर अपने जरूरी काम निपटाने वाले लोग शिकायती आवेदन लेकर जनसुनवाई में आ रहे हैं।
यह तो शिवपुरी जिले की जनता से राजनीतिक छलावा किया गया, और उन्हें झूठे आश्वासन देकर उनको ठगा गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि घोटाला करने वालों से अभी तक रिकवरी के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए, जिस वजह से आमजन को उनका पैसा नहीं मिल पा रहा।

कमलेश पाठक जिनका बैंक में जमा है 37 लाख रुपए, फिर भी कर्ज लेकर की बेटी की शादी







1 thought on “सहकारी बैंक खाते में 37 लाख जमा, कर्ज लेकर की बेटी की शादी, बेटा कैसे बनेगा डॉक्टर”