February 10, 2026
प्रेमजाल में फंसाकर व्यापारी पुत्र से 1 लाख लूटने वाला गिरोह दबोचा, पीएचई कर्मचारी ने की खुदकुशी

प्रेमजाल में फंसाकर व्यापारी पुत्र से 1 लाख लूटने वाला गिरोह दबोचा, पीएचई कर्मचारी ने की खुदकुशी
बैडमिंटन खेलते ही गिरे आईटीबीपी एएसआई, हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शिवपुरी। जिले के बदरवास नगर के गल्ला व्यापारी के पुत्र आदित्य जैन को प्रेमजाल में फंसाकर 1 लाख रुपए से अधिक की लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके देहात थाना पुलिस ने 5 आरोपी पकड़ लिए। उधर फिजिकल थाना क्षेत्र में मोहिनी सागर कॉलोनी में रहने वाले पीएचई कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं आईटीबीपी जवान ने सोमवार की शाम खेलते हुए ही दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि बीते 26 जनवरी 2026 को बदरवास निवासी आदित्य जैन के पास एक लड़की का फोन आया, जिसमें लड़की ने प्रेम मोहब्बत की बातें की। इसके बाद 31 जनवरी को लड़की ने बडौदी पानी टंकी के पास बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर धमका कर 1 लाख रुपए से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली थी। लूटने के बाद पीड़ित ने देहात थाना में रिपोर्ट दर्ज कराईं थी।
देहात थाना टीआई जितेंद्र मावई ने जब प्रेसी शुरू की तो जिस मोबाइल से लड़की ने बात की, वो आकाश ओझा के नाम से दर्ज था। आकाश ने बताया कि यह मोबाइल मेरा भाई राजा और कभी कभी अंजली उपयोग करती है। इसके बाद पुलिस ने अंजली से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि एनवारा का रहने वाला चन्द्रपाल धाकड़ ने आदित्य का नम्बर अंजली के पति राजा को दिया था। इस मामले में विक्रम रावत निवासी बडौदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं। टीआई मावई ने बताया कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस तरह का अन्य कोई केस तो नहीं किया है।
वहीं शहर की फिजिकल थाना अंतर्गत मोहिनी सागर कॉलोनी में रहने वाले पीएचई कर्मचारी 34 वर्षीय विकास शर्मा ने बीती रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम के पीछे गेमिंग उधारी की भी चर्चा सरगर्म है।
उधर आईटीबीपी शिवपुरी में पदस्थ एएसआई नरेंद्र कुमार (51), बीते सोमवार की शाम ht दिन की तरह केम्पस में बैडमिंटन खेल रहे थे। खेलते समय एकाएक वो जमीन पर गिरे, और जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब उनकी साँसे थम गईं थीं। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। उनका पीएम कराने के बाद शव उनके गृहग्राम सहारनपुर रवाना कर दिया।

प्रेमजाल में फंसाकर व्यापारी पुत्र से 1 लाख लूटने वाला गिरोह दबोचा, पीएचई कर्मचारी ने की खुदकुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page