
नशा मुक्ति केंद्र मैं रहने वाले युवक ने कहा: नहीं जाऊंगा पत्नी के साथ, मुझे नीले ड्रम में करवा देगी पैक
केंद्र संचालक बोले: हमने तो छुड़वा दिया नशा, अब वो नहीं रहना चाहता पत्नी के साथ, तो भेज रहे पुलिस के पास
शिवपुरी से सैमुअल दास::
अभी तक तो नीले ड्रम के डर से युवा शादी करने से पहले सोच रहे थे, लेकिन अब तो शादीशुदा भी इस बात से डर रहे है कि कहीं पत्नी ऊपर का टिकिट न कटवा दे। ऐसा ही एक मामला सोमवार को छत्री रोड स्थित शारदा नशा मुक्ति केंद्र में सामने आया।
शिवपुरी शहर के लुधावली गौशाला में रहने वाले दुर्ग सिंह पाल ने बताया कि मेरी शादी को 17 वर्ष हो गए, तथा मेरे एक बेटा व एक बेटी है। बकौल दुर्गसिंह, मैं शराब पीता था, तो मेरी पत्नी मुझे नशा मुक्ति केंद्र में बंद करवा देती थी। अभी तक वो 2-3 बार बंद करवा चुकी है, तथा इस नशा मुक्ति केंद्र में 5 माह पूर्व पहली बार आया। मैने शराब तो छोड़ दी, साथ ही अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया है।
दुर्गसिंह ने बताया कि मेरी पत्नी रविवार को मुझे लेकर गई, तो मेरी मां ने कहा कि अपने मम्मा के घर हो आ, वो पिछले दिनों खत्म हो गए थे। उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता, क्योंकि उसका चालचलन ठीक नहीं है, तथा वो मुझे कभी भी मरवा कर नीले ड्रम में पैक करवा देगी। मैं तो टीला डबरा में रहने वाले अपने मम्मा के घर रहूंगा, तो कम से कम जिंदा रहूंगा।
सब कुछ ले लिया पत्नी ने
दुर्ग सिंह ने बताया कि मैने अपना मकान पटने के नाम करवा दिया। मेरे पिता एमपीईबी में थे, उनका मिला लाखों रुपए भी मेरी पत्नी ने ले लिया। अब वो मेरे साथ कुछ भी करवा सकती है, इसलिए मुझे उसके साथ नहीं रहना।
संस्था संचालक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने कहा कि यह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता, तो हम इसे फिजिकल थाने ले जाकर वहां पुलिस को पूरी जानकारी देंगे।






