April 14, 2026
नरवर किले में खजाना खोदने के लिए बनाई 20 फीट गहरी सुरंग, पसर देवी के नीचे खजाना छुपा होने का अनुमान

नरवर किले में खजाना खोदने के लिए बनाई 20 फीट गहरी सुरंग, पसर देवी के नीचे खजाना छुपा होने का अनुमान
शादी के घर में घरेलू सिलेंडर से भड़की आग से मची अफरा तफरी, एक लाख का हुआ नुकसान

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले पर स्थित पसर देवी मंदिर के पीछे सोमवार को एक 20 फीट गहरी सुरंग खुदी मिली। बताते हैं कि मंदिर के नीचे छुपे खजाने को हासिल करने के लिए यह खुदाई चल रही थी। वहीं तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में शादी वाले एक घर में घरेलू सिलेंडर से भड़की आग से अफरा तफरी मच गई। इस आगजनी में 1 लाख का सामान जलकर खाक हो गया।
नरवर के ऐतिहासिक किले पर पसर देवी के मंदिर पर सोमवार की सुबह जब लोग दर्शन करने गए, तो उन्हें मंदिर के पिछले हिस्से झाड़ियों से छुपी एक सुरंग नजर आई। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि मंदिर के पीछे लगभग 20 फीट गहरी सुरंग खोद दी गई, तथा यह काम लगातार जारी था। वहां पर खुदाई करने के औजार व कम्बल आदि मिला, जिससे लगता है कि दफीनाखोर रात के समय खुदाई करते थे, और सुबह उस जगह को झाड़ियों से छुपा जाते थे। ऐसा बताया जाता है कि पसर देवी मंदिर के नीचे खजाना छुपा हुआ है। शायद इसी बात को सुनकर दफीनाखोर खुदाई में जुट गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिलेंडर से भड़की आग, रखी रह गईं तैयारी

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में रहने वाले शिवसिंह जाटव के घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी के लिए आए रिश्तेदारों के लिए जब खाना बन रहा था, तभी गैस की लेजम लीक हो जाने से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग घर में रखे गृहस्थी के सामान में भी लग गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लगभग 1 लाख का नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

रास्ते में रोक कर पीटा, एसपी से शिकायत

शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम चौकाखेड़ा में रहने वाले रामराज यादव ने बताया कि बीती रात 8:30 बजे जब वो बामौरकला से घर वापस आ रहे थे, तो कल्याण यादव के घर के सामने मुझ पर हमला कर दिया। मेरी आवाज सुनकर आए चचेरे भाई अनिल यादव, अनुज यादव व चाची गीता के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित का कहना है कि थाना प्रभारी सुनवाई नहीं कर रहे, जबकि थाना प्रभारी संजय लोधी का कहना है कि हमने कल्याण यादव, जितेंद्र व राजू यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

नरवर किले में खजाना खोदने के लिए बनाई 20 फीट गहरी सुरंग, पसर देवी के नीचे खजाना छुपा होने का अनुमान नरवर किले में खजाना खोदने के लिए बनाई 20 फीट गहरी सुरंग, पसर देवी के नीचे खजाना छुपा होने का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page