April 14, 2026
नपाध्यक्ष व सीएमओ के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई 10 दिन की समयावधि पर भारी पड़ा दिल्ली दौरा

नपाध्यक्ष व सीएमओ के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई 10 दिन की समयावधि पर भारी पड़ा दिल्ली दौरा
सूत्र बोले: केंद्रीय मंत्री ने विधायक व जिलाध्यक्ष की ली क्लास, विधायक बोले: हम तो वैसे ही मिलने गए थे

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी नपाध्यक्ष एवं सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए 10 दिन का समय 12 पार्षदों से मांगा था। अगले दिन जब SD News ने शिवपुरी विधायक के साथ पार्षदों का फोटो सहित उनका प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने दर्द को उजागर किया। जब गुप्त राज उजागर हो गया तो उसके बाद विधायक ने हुंकार भरी कि मैं विधानसभा में उठाऊंगा शिवपुरी शहर के मुद्दे। विधायक के तेवर देखकर पिछले दिनों नपाध्यक्ष भी अपनी गाड़ी दूसरी जगह छिपाकर विधायक से मिलने उनके घर गईं, लेकिन विधायक ने 15 मिनट बात करके उन्हें चलता कर दिया।
गौरतलब है कि नगरपालिका शिवपुरी में चल रहे नपाध्यक्ष वर्सेस सीएमओ मैच के दौरान बीते सप्ताह 12 पार्षद भोपाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे। वहां पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव भी पहुंच गए थे। जिलाध्यक्ष तो बाहर ही रुक गए थे, लेकिन विधायक, पार्षदों के साथ अंदर चले गए। बताते हैं कि पार्षदों के साथ विधायक ने भी जब प्रदेश अध्यक्ष को शिवपुरी का दर्द बताया, तो प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि मुझे 10 दिन का समय दो।
पार्षद और विधायक उस समयावधि के गुजरने का इंतजार ही कर रहे थे कि विधायक एवं जिलाध्यक्ष को दिल्ली तलब कर लिया गया। सूत्र तो बताते हैं कि दोनों की क्लास लेते हुए अपने काम से काम रखने की हिदायत दी गई है। जिससे लगता है कि अब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई टाइम लाइन भी कोई काम करने वाली नहीं है।

विधायक बोले: हम तो वैसे ही मिलने गए थे

दिल्ली तो हम हर एक-दो महीने में दिल्ली मिलने जाते रहते हैं, उसी क्रम में गए थे। मैं तो भोपाल भी उस दिन सीएम साहब से मिलने गया था, और उसके बाद जब प्रदेश अध्यक्ष से मिलने चला गया तो मुझ पर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लग गए। मैं तो नगरपालिका से दूर ही रहता हूं।
देवेंद्र जैन, विधायक शिवपुरी

नपाध्यक्ष व सीएमओ के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई 10 दिन की समयावधि पर भारी पड़ा दिल्ली दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page