
नगरपालिका की आज भी नहीं हो पाई पीआईसी बैठक, सदस्य बोले: नपाध्यक्ष रेलवे स्टेशन पर गिर कर चोटिल हो गईं
सूत्र बताते हैं: नजदीकी पार्षद भी हुए दूर, नए गठबन्धन में कुछ विरोधी पार्षद भी शामिल, भगवान भरोसे शहर
शिवपुरी। नगरपालिका परिषद शिवपुरी की बैठक बीते 11 माह से नहीं हुई, लेकिन पीआईसी की बैठकों में करोड़ों का खेल हो रहा है। बीते 2 दिसंबर को होने वाली पीआईसी बैठक 3 दिसंबर को तय की गई, लेकिन वो आज भी नहीं हुई। एक पार्षद सदस्य ने बताया कि नपाध्यक्ष तीर्थयात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद स्टेशन पर गिर गई, जिससे उन्हें चोट लग गई। जबकि सच्चाई यह है कि अध्यक्ष के नजदीकी पार्षद अब दूर हो गए, तथा विरोध करने वाले कुछ पार्षद नजदीकी बन गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि पीआईसी में 67 बिंदुओं का एजेंडा बनाया गया, जबकि इतने बिंदु तो परिषद की बैठक में नहीं होते।
शिवपुरी नपा में चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक के गठबंधन में शहर बदहाल होता जा रहा है, तथा नगरपालिका के कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों के बंगलों पर चाकरी कर रहे हैं। पिछले दिनों एक पेपर में तो सीएमओ के बच्चे को घुमाते हुए एक माली का फोटो भी छपा था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी व्यवस्था देख रहे हैं, शहर की चिंता किसी को नहीं है।
शिवपुरी विधायक के खिलाफ सीएमओ हो गए हैं, इसलिए उन्होंने जिन गड्ढों में विधायक पेड़ लगाने की तैयारी के रहे थे, उन्हें सीएमओ ने बंद करवा दिए।
नपाध्यक्ष को संरक्षण देने का यह भी कारण
राजनीतिक प्रतिद्वंदता के बीच नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच शीतयुद्ध चल रहा है। नपाध्यक्ष का विरोध करने वाले शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन सहित कुछ पार्षदों पर तोमर गुट का ठप्पा लगा हुआ है। इसलिए नपाध्यक्ष के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद सांसद सिंधिया इसलिए एक्शन नहीं ले रहे, क्योंकि उनके नजदीकियों ने उन्हें समझा दिया है कि यदि नपाध्यक्ष को हटाया तो तोमर गुट की जीत हो जाएगी।

नपाध्यक्ष के गेट पर लगा ताला, पीआईसी सदस्य दे यह जानकारी







1 thought on “नगरपालिका की आज भी नहीं हो पाई पीआईसी बैठक, सदस्य बोले: नपाध्यक्ष रेलवे स्टेशन पर गिर कर चोटिल हो गईं”