March 1, 2026
नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी पिता पोहरी जेल की दीवार फांदकर भागा

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी पिता पोहरी जेल की दीवार फांदकर भागा
जयपुर में करता था काम, अपने घर आकर वो करता था बेटी से बुरा काम, दर्ज हुआ था पॉक्सो एक्ट का मामला

शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील में बनी उपजैल में बंद पॉक्सो एक्ट का आरोपी शुक्रवार की सुबह दीवार फांदकर फरार हो गया।आरोपी पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप था।
बीते 20 फरवरी को पोहरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता किशन (परिवर्तित नाम) के खिलाफ पास्को एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 20 फरवरी की रात वह अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी पिता जबरन उसे कमरे में ले गया। दादी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। परिजनों के पहुंचने तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था।
घटना के बाद परिजन रात में ही नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे, जहां तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे आरोपी ने जेल की दीवार को फांदा और फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने इस संबंध में पोहरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी पिता पोहरी जेल की दीवार फांदकर भागा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page