February 18, 2026
मध्यप्रदेश बजट: शिवपुरी व पिछोर को नहीं मिली बड़ी सौगात, कांग्रेस की पोहरी विधानसभा को मिले 158 करोड़

मध्यप्रदेश बजट: शिवपुरी व पिछोर को नहीं मिली बड़ी सौगात, कांग्रेस की पोहरी विधानसभा को मिले 158 करोड़
पोहरी विधायक की सौगातों को अपनी गिना रहे करेरा के विधायक, बोले: नेवर-मगरौनी पुल से तो हम निकलेंगे

शिवपुरी। मध्यप्रदेश का बजट बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा में से 4 में भाजपा विधायक व 1 में कांग्रेसी विधायक हैं। भाजपा की शिवपुरी व पिछोर को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली, तथा करेरा और कोलारस विधानसभा को जोड़कर जितना बजट विकास के लिए मिला, उससे डेढ़ गुना बजट पोहरी से कांग्रेस विधायक को मिला है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पोहरी विधानसभा के बजट में शामिल एक पुल को करेरा विधायक न केवल अपना बता रहे हैं, बल्कि वो तो यहां तक कह रहे है कि उस पुल से तो हम ही निकलेंगे।
आज देर शाम तक घोषित हुए मध्यप्रदेश के बजट में हमारे जिले के सभी विधायक देर शाम तक व्यस्त रहे। शिवपुरी और पिछोर को बजट में कोई बड़ी सौगात न मिलने की वजह से दोनों विधायकों के फोन रिसीव नहीं हुए। इनमें पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि हमारे क्षेत्र में विकास के लिए 158.27 करोड़ के विकास कार्य मिले हैं। उन्होंने इसके लिए अपने क्षेत्र की जनता की मुखर हुई आवाज को बताया। उनके क्षेत्र में जो विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, उनमें नरवर- मगरौनी के बीच सिंध नदी पर 35.91 करोड़ का पुल निर्माण, सतनबाडा- नरवर रोड पर 14/4 किमी पर सिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल 54.38 करोड़ के पुल बड़ी सौगाते हैं। चूंकि पोहरी विधानसभा का कुछ क्षेत्र करेरा विधानसभा के नरवर एवं शिवपुरी के सतनबाड़ा का हिस्सा भी आता है। करेरा विधानसभा को इस बजट में लगभग 30 करोड़ के काम मिले हैं, लेकिन करेरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक का कहना है कि हमें 100 करोड़ की सौगातें मिली हैं। जब उनसे पूछा कि सिंध नदी पर बनने वाले पुल तो पोहरी विधानसभा में आते हैं, तो वो सौगात आपकी कैसे हुई?। इस पर विधायक खटीक बोले कि उस पुल से तो हम निकलेंगे, ना की कैलाश कुशवाह, इसलिए वो सौगात हमारी है। कोलारस विधानसभा को भी लगभग 50 करोड़ की सौगात मिली हैं।

मध्यप्रदेश बजट: शिवपुरी व पिछोर को नहीं मिली बड़ी सौगात, कांग्रेस की पोहरी विधानसभा को मिले 158 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page