February 4, 2026
कृषि के नाम पर टैक्स फ्री ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो रहा व्यवसाय, चला रहे अनाड़ी ड्राइवर, हादसों में जान गंवा रहे लोग

कृषि के नाम पर टैक्स फ्री ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो रहा व्यवसाय, चला रहे अनाड़ी ड्राइवर, हादसों में जान गंवा रहे लोग
शहर के बाजार में ट्रेक्टर ट्रॉलियों ने बिगाड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, व्यस्ततम बाजारों में बन रहीं रुकावट

शिवपुरी। परिवहन विभाग से टैक्स फ्री ट्रेक्टर ट्रॉली बेरोकटोक रेत-पत्थर से लेकर अन्य व्यवसायिक उपयोग में चलाई जा रही हैं। इन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को अनाड़ी ड्राइवर बेतरतीब चलाकर आमजन की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। बीती रात एक स्कूटी सवार महिला को ट्रेक्टर ट्रॉली ने ऐसी टक्कर मारी कि महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि ट्रेक्टर ट्रॉली ऐसे वाहन हैं, जिन पर परिवहन विभाग में टैक्स नहीं लगता। क्योंकि यह माना जाता है कि ट्रेक्टर किसान अपने कृषि कार्य के लिए खरीदता है। जबकि इन ट्रेक्टर ट्रॉलियों का किसान तो केवल फसल लाने-ले जाने या जुटाई के समय उपयोग करता है, तथा अन्य समय में इनका उपयोग अवैध रेत और पत्थर परिवहन में सबसे अधिक होता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली ट्रेक्टर ट्रॉलियां दिन भर शिवपुरी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ती रहती हैं।
जिले के हुसैन टेकरी, झांसी रोड सहित रिहायशी इलाकों में जगह-जगह शुरू हुए रेत-गिट्टी के फंडों पर दर्जनों ट्रेक्टर ट्रॉली धड़ल्ले से शहर में दौड़ रही हैं। उधर जिले के करेरा, नरवर, दिनारा में भी सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रॉलियां रेत के कारोबार में बेखौफ चलाई जा रही हैं। सरकार से टैक्स फ्री होकर इन वाहनों से लाखों का कारोबार किया जा रहा है, और जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं।

शहर के अंदर आ रहे रेत-गिट्टी से भरे ट्रक

शिवपुरी शहर में दो बत्ती एरिया नगरीय क्षेत्र में आता है, बावजूद इसके हुसैन टेकरी तक रेत और गिट्टी से भरे ट्रक हर दिन आते हैं। जबकि हर मंगलवार और शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक भक्तगणों की आवाजाही होती है, लेकिन रेत-गिट्टी से भरे ट्रकों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है। इंदौर में ऐसे ही एक अनियंत्रित ट्रक ने मौत का कहर बरपाया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि हुसैन टेकरी पर जिस जगह रेत, गिट्टी और ईंटों का कारोबार हो रहा है, वहां पर प्रशासन का एक बोर्ड लगा है, जिस पर लिखा है कि इस स्थान पर रेत, गिट्टी और ईंटों का काम नहीं होगा।

कृषि के नाम पर टैक्स फ्री ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो रहा व्यवसाय, चला रहे अनाड़ी ड्राइवर, हादसों में जान गंवा रहे लोग

हुसैन टेकरी पर खड़े ट्रक और ट्रेक्टर ट्रॉलियां, जिनमें भरी है रेत-गिट्टी

1 thought on “कृषि के नाम पर टैक्स फ्री ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो रहा व्यवसाय, चला रहे अनाड़ी ड्राइवर, हादसों में जान गंवा रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page