February 17, 2026
करेरा टीआई विनोद छावाई मुर्दाबाद के नारे वकीलों ने कलेक्ट्रेट में लगाए, ट्रांसफर करके जांच कराने की मांग का सौंपा ज्ञापन

करेरा टीआई विनोद छावाई मुर्दाबाद के नारे वकीलों ने कलेक्ट्रेट में लगाए, ट्रांसफर करके जांच कराने की मांग का सौंपा ज्ञापन
बोले अभिभाषक संघ के अध्यक्ष: यदि समय रहते टीआई कार्यवाही कर देते तो आज संजय सक्सेना हमारे बीच जिंदा रहते

शिवपुरी। जिले के करेरा नगर में बीते शनिवार को हुई एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के खिलाफ सोमवार को शिवपुरी जिला अभिभाषक संघ के।जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के बाद अभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि करेरा टीआई को राजनीतिक संरक्षण है, जिसके चलते वो शिवपुरी में ही बरसों से जमे हुए हैं। टीआई विनोद छावई की लापरवाही की वजह से ही एडवोकेट संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। तिवारी ने बताया कि जब करेरा टीआई पूर्व में मगरौनी चौकी प्रभारी थे, तब वहां सबसे बड़ी डकैती हुई थी। उसमें भी उनकी भूमिका संदिग्ध रही थी। टीआई ने करेरा विधायक को फाॅर व्हीलर गिफ्ट करके जमीनों का काम शुरू कर दिया हैं। वो खुद ही जमीन के मामले को विवादित बनाकर फिर उसे सुलझाने के नाम पर बड़ी रकम वसूल करते हैं।
अभिभाषक संघ ने टीआई को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के साथ उनके कारनामों की जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा मृतक एडवोकेट संजय सक्सेना के परिवार में किसी एक को शासकीय सेवा दिये जाने की मांग भी रखी।
उधर करेरा में भी आज अभिभाषकों ने इस हत्याकांड के विरोध में ज्ञापन सौंपा। साथ हो पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने भी वकील संजय सक्सेना की हत्या होने पर गहन दुख व्यक्त करते हुए जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि इस मामले जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि जिले में कानून व्यवस्था कायम हो सके।

करेरा टीआई विनोद छावाई मुर्दाबाद के नारे वकीलों ने कलेक्ट्रेट में लगाए, ट्रांसफर करके जांच कराने की मांग का सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page