February 13, 2026
करेरा में खुलेआम घूम रहे चोर, दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से निकाले 1 लाख रुपए व पासबुक

करेरा में खुलेआम घूम रहे चोर, दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से निकाले 1 लाख रुपए व पासबुक
बारात में हर्ष फायर करने वाले तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी। जिले के करेरा कस्बे में जहां एक तरफ स्मैक का कारोबार चरम पर है, तो वहीं दूसरी ओर चोर भी दिनदहाड़े वारदात करने से परहेज नहीं कर रहे। बीते रोज सरेराह एक चोर ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर 1 लाख रुपए नगद व बैंक की पासबुक चुरा ली। उधर शिवपुरी में शादी समारोह में बारात के दौरान हर्ष फायर करने वाले तीन लोगों ओर एफआईआर दर्ज कर ली।
सिरसौद अमोला निवासी बल्लू लोधी बीते 11 फरवरी को करेरा में गांधी नगर रोड पर स्थित एसबीआई बैंक शाखा से अपने घरू खर्च के लिए 1 लाख रुपए निकाल कर लाया। बल्लू ने बैंक से निकाली गई राशि को अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखने के साथ ही बैंक की पासबुक भी रख ली थी। बल्लू को घर के लिए कुछ सामान लेना था, तो वो स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी करके सामान लेने चला गया। इसी बीच एक बाइक पर अपने साथी के साथ सवार होकर आए चोर ने स्कूटी के पास पहुंचकर डिग्गी खोली, और उसमें रखी 1 लाख रुपए की राशि व पासबुक लेकर अपने बाइक सवार साथी के साथ रफूचक्कर हो गया। करेरा में दिनदहाड़े अपराधी वारदात के रहे हैं, और थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने की बजाए जमीनों के मामलों में दिलचस्पी दिखा रहे।हैं। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

गोली चलाने वपर एफआईआर, दूल्हे की तलाश

बीते गुरुवार की रात हाइवे पर एक बारात में शामिल दूल्हा और उसके दोस्तों के फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी एफआईआर में गोली चलाने वाले तीनाें लोग अज्ञात हैं, और अब पुलिस जांच कर रही है कि शादी किसकी थी, और गोली चलाने वाले लोग कौन थे। मामला दर्ज होते ही दूल्हे और उसके परिवार की शादी की खुशी फिलहाल चिंता में बदल गई।

करेरा में खुलेआम घूम रहे चोर, दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से निकाले 1 लाख रुपए व पासबुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page