
जोरदार स्वागत, पिता की तरह लोगों को दिया आश्वासन, युवाओं में भरा जोश, फिर दर्द लेकर चले गए युवराज
क्षेत्रीय सांसद सिंधिया के सुपुत्र व मप्र किकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन को जिला अस्पताल में दिया प्राथमिक उपचार
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र व मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन का शिवपुरी शहर के कड़कड़ाती ठंड के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवा सम्मेलन में युवराज ने शादी से पहले अच्छी तरह सोच लेने का टिप्स युवाओं को देकर वो अंडर 19 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। मैदान पर बल्ला भी घुमाया, इस दौरान नेताओं की टोली विकेट कीपरिंग करती नजर आई।
मीडिया से चर्चा में महान आर्यमन ने बताया कि मेरे पिता क्षेत्र के लोगों के बारे में अच्छा करने और विकास कार्यों के लिए इतना समय देते हैं, कि उतना समय मुझे भी नहीं देते। शिवपुरी में रोजगार न होने से युवाओं के पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में रोजगार का इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस क्षेत्र से सांसद रहने की उनकी चौथी पीढ़ी है, फिर भी कोई इंडस्ट्री रोजगार के लिए क्यों नहीं लग सकी..?।
कोलारस और पिछोर में अपने पिता के अंदाज में लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया। शिवराज सिंह एक मंदिर की बात करते थे, लेकिन महान आर्यमन दो मंदिर की बात कह गए, एक तो भगवान का और दूसरा क्षेत्र की जनता के बीच का मंदिर। कोलारस से पिछोर जाते समय भीड़ में शामिल कार्यकर्ता का पैर पहिए के नीचे आ जाने से एकाएक गाड़ी का ब्रेक लगाने से महान आर्यमन को सीने में जोरदार झटके के साथ अंदरूनी चोट लग गई। इसके बाद वो पिछोर के रोड शो और सम्मेलन में पहुंचे, लेकिन वहां से बामौर जाते समय बीच में ही काफिला का रूट बदलकर शिवपुरी जिला अस्पताल हो गया। एकाएक महान आर्यमन को जिला अस्पताल लाए जाने की खबर आते ही अस्पताल प्रबंधन चाक चौबंद व्यवस्थाओं में लग गया। वो गाड़े से उतरे और अंदर गए, जहां उनका प्रायमरी उपचार किया गया, और फिर वे शिवपुरी से मिले इस दर्द को।लेकर अपने अगले पड़ाव की ओर निकल गए।
विधायक ने तो हद कर दी…
आज शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन का जन्मदिन है, और इस मौके पर उनके घर पहुंचे महान आर्यमन ने जब उनका केक कटवाया, तो इस दौरान उन्होंने अपने नाती की उम्र के युवराज के पैर छूकर वो मेसेज दे दिया, जो दूसरी जगह के लोग शिवपुरी की जनता के लिए करते हैं।








1 thought on “जोरदार स्वागत, पिता की तरह लोगों को दिया आश्वासन, युवाओं में भरा जोश, फिर दर्द लेकर चले गए युवराज”