March 23, 2026
जिला विकास समिति के 20 सदस्यों में से 17 कांग्रेस से आयातित, मूल भाजपा के महज 3

जिला विकास समिति के 20 सदस्यों में से 17 कांग्रेस से आयातित, मूल भाजपा के महज 3

शिवपुरी। जिले का चहुं ओर विकास करने के।लिए जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जो कलेक्टर शिवपुरी ने जारी की है। जिसमें 20 सदस्यीय स्थानीय नेताओं की जिला समिति है, जिसमें महज 3 मूल भाजपाई हैं, जबकि 17 आयातित कांग्रेसी हैं।
जिला विकास समिति में प्रदेश के।मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, पांचों विधायक, नगरपालिका, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्षों के अलावा जिले के 20 स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया। इस सूची की महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से केवल 3 नेता मूल भाजपा के हैं, जिनमें राजू बाथम ( पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष), सक्षम जैन ( शिवपुरी विधायक पुत्र) व सुरेंद्र कोटेदार (खनियाधाना) को शामिल किया है, जबकि शेष 17 वो नेता हैं, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। शायद यही स्थिति भाजपा जिला कार्यकारिणी की भी रहने वाले है, इसलिए उसमें देरी हो रही है।

यह हैं वो 17 सदस्य

जसमंत जाटव पूर्व विधायक, भैया साहब लोधी, इंदल लोधी, सुल्तान सिंह गौर, मुननालाल कुशवाह पूर्व नपाध्यक्ष, अशोक ठाकुर, हरवीर रघुवंशी, उमाचरण धाकड़, अमन लोधी, लाखन सिंह बघेल, योगीलाल बिलैया,छत्रसाल कुशवाह, सूरजभान सिंह यादव, जितेंद्र जैन (गोटू), सुरेश धाकड़ एवं माताचरण शर्मा शामिल हैं।

जिला कार्यकारिणी का इंतजार

शिवपुरी में भाजपा की जिला कार्यकारिणी अभी तक घोषित नहीं हुई, जबकि आसपास के सभी जिलों में पदाधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। चर्चा है कि जिस तरह जिला विकास समिति में मूल भाजपाई गायब है, ठीक उसी तरह भाजपा की जिला कार्यकारिणी में आयातित लोगों की घुसपैठ रहेगी। यही वजह है कि सूची जारी होने में देरी हो रही है।

जिला विकास समिति के 20 सदस्यों में से 17 कांग्रेस से आयातित, मूल भाजपा के महज 3

जिला विकास सलाहकार समिति

1 thought on “जिला विकास समिति के 20 सदस्यों में से 17 कांग्रेस से आयातित, मूल भाजपा के महज 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page