April 7, 2026
जलकुंभी में दम घुटने लगा मगरमच्छों का, वो निकल कर भाग रहे शहर की ओर, बढ़ा खतरा

जलकुंभी में दम घुटने लगा मगरमच्छों का, वो निकल कर भाग रहे शहर की ओर, बढ़ा खतरा
5 करोड़ की लागत के तालाब के किनारे पहुंचकर भ्रमित हुआ मगरमच्छ, पानी के नाम पर झाड़ी व सुखी मिट्टी में लेटा मिला

शिवपुरी शहर के आसपास ताल-तलैया में मगरमच्छों की भरमार है, तथा पानी में पूरी तरह से छाई हुई जलकुंभी के बीच अब उनका दम घुटने लगा है। यही वजह है कि बीते शनिवार की रात एक विशालकाय मगरमच्छ चिंताहरण मंदिर के पास एक घर के आंगन में निकल आया, तो वहीं सोमवार की सुबह पोहरी रोड स्थित शिवपुरी बस स्टेंड के पीछे तलैया के पास एक बड़ा मगरमच्छ निकल आया।
गौरतलब है कि शिवपुरी के जाधव सागर तालाब के अलावा चांदपाठा झील, माधव लेक एवं भुजरिया तालाब के अलावा शहर के रिहायशी इलाकों में मौजूद नालों में हजारों की संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। चूंकि जाधव सागर से लेकर कर्बला और चांदपाठा झील, माधव लेक एवं घसारही के पानी में जलकुंभी छाई हुई है। पानी पर पूरी तरह से चौड़े पत्ते छाए रहने की वजह से पानी के अंदर के जलजीवों को रोशनी तो मिलना बंद हो ही जाती है, साथ ही पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
वहीं दूसरी तरफ मगरमच्छों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। एक तरफ जहां उनकी आबादी बढ़ रही हैं, वहीं जल संरचनाओं पर जलकुंभी छाई होने की वजह से अब वो नालों के माध्यम से शहरी इलाके में घूमने लगे हैं। जबकि इससे पहले केवल बरसात के मौसम में ही मगरमच्छ निकलते थे, लेकिन अब गर्मियों के मौसम में भी पानी छोड़कर बाहर घूम रहे हैं। सोमवार को शिवपुरी बस स्टेंड के पीछे बनी 5 करोड़ की फर्जी तलैया के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई देनी से लोग दहशतज़दा हो गए हैं। तत्काल नेशनल पार्क प्रबंधन को सूचना दी गई, तब उनकी रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा, और वाहन में ले गए।

बोले सीसीएफ: संख्या भी बढ़ गई

शिवपुरी के जलाशयों में मौजूद जलकुंभी को निकालने के लिए मशीन लगातार काम कर रही है। मगरमच्छों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई है।
उत्तम कुमार शर्मा, सीसीएफ, सिंह परियोजना

जलकुंभी में दम घुटने लगा मगरमच्छों का, वो निकल कर भाग रहे शहर की ओर, बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page