March 28, 2026
जब चोरी हुई, तब पुलिस ने दर्ज की 60 हजार एफआईआर, दो माह बाद चोर पकड़ा तो माल बरामद हुआ 3.30 लाख का

जब चोरी हुई, तब पुलिस ने दर्ज की 60 हजार एफआईआर, दो माह बाद चोर पकड़ा तो माल बरामद हुआ 3.30 लाख का
चोरी की कीमत बढ़वाने के लिए भटकता रहा दुकानदार, दुकान के सीसीटीवी फुटेज देने के 2 माह बाद पकड़ा नाबालिग

शिवपुरी। जिले की करेरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के 31 मोबाइल के साथ नाबालिग चोर को पकड़ा। इस सफलता का एक रोचक पहलू यह है कि जब 10 जनवरी 2026 को चोरी हुई थी, तब दुकानदार नीरज गुप्ता ने 5 लाख का सामान चोरी होना बताया था, लेकिन पुलिस ने 60 हजार की चोरी दर्ज की। दुकानदार द्वारा फुटेज में चोर को दिखाने के बाद 2 माह बाद जब पुलिस ने चोर पकड़ा तो बरामद 31 मोबाइल की कीमत 3 लाख 30 हजार बताई। जबकि अभी 7 पॉवर बैंक सहित ब्लूट्रूथ आदि तो अभी मिला ही नहीं।
दुकानदार नीरज गुप्ता ने बताया कि हमारे वृद्ध पिताजी सुबह दुकान खोलते हैं। बीते 8 जनवरी को जब दुकान खोली तो स्कूल बैग कंधे पर लटकाकर चेहरे पर मास्क लगाकर एक लड़का आया, और दुकान की चाबी चुराकर ले गया। शाम को जब दुकान बंद करने के लिए चाबी ढूंढी तो वो नहीं मिली। दुकान की शटर में सेंट्रल लॉक महत्वपूर्ण होता है। बकौल नीरज, हमने साइड के दूसरे ताले मंगवाकर लगा दिए, लेकिन सेंट्रल लॉक खुला रहा। शटर का सेंट्रल लॉक खुला है, यह बात दुकानदार और चोरी करने वाला जानता था। चाबी गायब होने के 2 दिन बाद यानि 10 जनवरी को शस्त्र के ताले तोड़कर मोबाइल व एसेसरी चोरी कर हो गई।
नीरज ने बताया कि हमने थाने पर पुलिस से कहा कि 5 लाख का सामान चोरी हुआ है, लेकिन करेरा थाना पुलिस ने महज 60 हजार की चोरी दर्ज की। चोरी की कीमत बढ़वाने के लिए दुकानदार ने आवेदन भी दिए, लेकिन थाना प्रभारी यह कहते रहे कि विवेचना में राशि अधिक कर देंगे, लेकिन उसे नहीं बढ़ाया गया। दुकानदार भी मानता है कि इतना सामान एक नाबालिग चोरी करके नहीं ले जा सकता, इसमें और भी लोग शामिल रहे होंगे। फिलहाल करेरा पुलिस अब 60 हजार की दर्ज चोरी, और 3.30 लख के बरामद माल के बीच का अंतर कैसे कवर करेगी?, यह देखना दिलचस्प होगा।

जब चोरी हुई, तब पुलिस ने दर्ज की 60 हजार एफआईआर, दो माह बाद चोर पकड़ा तो माल बरामद हुआ 3.30 लाख का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page