February 16, 2026
होटल में कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, हुई मौत, फिजिकल थाना परिसर में युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला व पेट

होटल में कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, हुई मौत, फिजिकल थाना परिसर में युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला व पेट

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सोमवार को दो घटनाएं घटित हुईं। एक तरफ जहाँ 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं दूसरी तरफ एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाये गये युवक ने फिजिकल थाना परिसर में खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया।
शिवपुरी के ग्राम सेसई सड़क की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा नैन्सी राठौर शिवपुरी के शासकीय कॉलेज में पस्ती थी। आज सुबह 11 बजे वो फार्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर में नैन्सी अपने गांव के युवक अंकुश रावत के साथ फिजिकल स्थित युवराज होटल पहुंची। यहाँ पर किसी बात पर नैन्सी व अंकुश में विवाद हुआ, तो छात्रा ने होटल के।कमरे में फांसी लगा ली। उसका साथी अंकुश उसे लेकर निजी अस्पताल एमएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिजिकल थाना पुलिस ने युवक अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा के शव का पीएम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी।
वहीं दूसरी घटना फिजिकल थाना परिसर में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने ब्लेड से खुद का गला और पेट काटकर खुद को जख्मी कर लिया। मामला यह था कि युवक शफीक खान का पडौसी रवि प्रजापति से बिजली की लाइन डालने पर विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत रवि ने फिजिकल थाने में की थी। इसी बीच शफ़ीक़ का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें शफीक कथित तौर पर तलवार और कट्टा लेकर धमकाते हुए नजर आ रहा है। जिसके चलते पुलिस ने फिजिकल थाने में शफ़ीक़ को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन जब वो नहीं आया, तो पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने पर बुलवाया। पत्नी के कहने पर जब शफ़ीक़ थाने में गया, तो उसने खुद को बुरी तरह जख्मी कर लिया। थाना परिसर में युवक को लहूलुहान हालत में देख पुलिस पूछताछ छोड़कर उसका इलाज कराने में जुट गई।

होटल में कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, हुई मौत, फिजिकल थाना परिसर में युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला व पेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page