March 20, 2026
हर मामले से अनजान प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह, हर सवाल पर बोले: आपके माध्यम से आया संज्ञान में

हर मामले से अनजान प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह, हर सवाल पर बोले: आपके माध्यम से आया संज्ञान में
पूरे देश को पता है कि गुना में पोस्टमार्टम से पहले उठकर भागा जिंदा व्यक्ति, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह अनजान

शिवपुरी। पड़ोसी जिले गुना में बीते रोज एक जिंदा इंसान को पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जाने, एवं उसके जिंदा भागने की घटना पूरे देश को पता चल गई, लेकिन गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इस मामले से अनजान बने हुए हैं। शुक्रवार को शिवपुरी में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में व्यवस्थाएं देखने आए मंत्री ने हर सवाल पर एक ही जवाब दिया कि आप मेरे संज्ञान में लेकर आए हैं।
सत्ता के नशे में चूर प्रदेश के मंत्रियों में शामिल प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज शिवपुरी में चल रहे स्वास्थ्य शिविर की मॉनिटरिंग करने आए थे। एकाएक मौसम बिगड़ने एवं गेट पर स्वागत होर्डिंग गिर जाने से बाहर नहीं निकल पा रहे मंत्री गोविंद सिंह से SD News ने बातचीत की। पहले मंत्री से जब शिवपुरी में गरीबों को बांटने के लिए भेजे गए पीडीएस के खराब चावल और गेहूं के बारे में जब पूछा, तो वे बोले कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, आपके माध्यम से पता चला है, तो हम दिखवाते हैं।
पिछले दिनों गुना में डॉक्टरों ने एक जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर उसे पीएम हाउस में पहुंचा दिया था। डॉक्टर जैसे ही पीएम करने के लिए पहुंचे, तो वो व्यक्ति पीएम टेबल से उठकर बाहर भागा। चूंकि गोविंद सिंह राजपूत गुना के प्रभारी मंत्री भी हैं, और जब उनसे गुना में स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही का सवाल किया, तो वे बोले कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मैं बाहर था। अब सवाल यह है कि पूरे देश की मीडिया ने इस खबर को प्रकाशित कर दिया, तो क्या प्रभारी मंत्री देश से बाहर थे, जो उन्हें अपने प्रभार वाले जिले की इतनी बड़ी घटना के बारे में ही पता नहीं है। अफसोस है कि हमारे प्रदेश के मंत्रियों को उन सभी बातों से कोई लेना देना नहीं है, जिससे जनता का सीधा जुड़ाव है। यह तो शुक्र है कि वो जिंदा इंसान उठकर भाग निकला, वरना डॉक्टर तो जिंदा व्यक्ति का ही पोस्टमार्टम कर देते।

हर मामले से अनजान प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह, हर सवाल पर बोले: आपके माध्यम से आया संज्ञान में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page