
GT कंपनी ने कोलारस विधानसभा से इकट्ठे कर लिए 84 करोड़ रुपए, हर कोई देख रहा करोड़पति बनने का सपना
16800 रुपए जमा कर बनवाओ आईडी, मिलेंगे हर दिन 600 रुपए, 10 लोगों को जोड़ने पर हर महीने 8 हजार का वेतन
शिवपुरी। GT कंपनी ने कोलारस विधानसभा से इकट्ठे कर लिए 84 करोड़ रुपए, हर कोई देख रहा करोड़पति बनने का सपना
16800 रुपए जमा कर बनवाओ आईडी, मिलेंगे हर दिन 600 रुपए, 10 लोगों को जोड़ने पर हर महीने 8 हजार का वेतन
शिवपुरी। जिले में पर्ल्स, सहारा इंडिया,सेनेटरी पैड सहित सहकारी बैंक तक में लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ कंपनियां भाग गईं, तो कुछ सिर्फ भरोसा दिला रहीं, लेकिन पैसा वापस नहीं कर रहीं। आम जनता के पसीने की कमाई हजम करके कंपनी के मालिक ऊपर ही सेटिंग करके खुद को सुरक्षित करके अपने कुछ कर्मचारियों को जेल पहुंचा चुके हैं। जिस शिवपुरी जिले में कंपनियां इतनी ठगी कर गईं, उसकी कोलारस विधानसभा में एक कंपनी ने लगभग 84 करोड़ रुपए स्थानीय लोगों का इकठ्ठा कर लिया। रातोरात करोड़पति बनने का सपना संजोए बैठे कोलारस क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोग जीटी कंपनी की आईडी बनवा चुके हैं। इस कंपनी की ओपनिंग में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के जाने की चर्चा है। कंपनी ने लोगों को यह भरोसा दिलाकर कि आप 16800 रुपए जमा करके अपनी आईडी बनवाओ, हम हर दिन 600 रुपए एक साल तक देंगे। 365 दिन तक हर रोज 600 रुपए का टोटल 2,19000 रुपए वापस देगी, यानि 2 लाख से अधिक के फायदे का तिलक बताया है। इसके अलावा यदि कोई अपने 10 सदस्य यानि कंपनी में 1 लाख 68 हजार रुपए जमा करवाएगा, तो उसे हर महीने 8 हजार रुपए वेतन कंपनी देगी। यानि बेरोजगारी भी दूर कर रही है, अब यह वेतन कितने महीने मिलेगा, यह कोई पक्का नहीं है। जिस कंपनी ने एक पखवाड़े में जब 50 हजार आईडी बनवा कर 84 करोड़ रुपए इकठ्ठा कर लिए, वो यदि दो महीने वेतन में 1 करोड़ रुपए भी बांट देगी तो कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कितने लोगों का माल इकठ्ठा करके निकल जाएगी, ऐसी संभावना से कौन इंकार कर सकता है।
क्योंकि जब यह कंपनी ओपन हो रही थी, तभी से सोशल मीडिया सहित प्रिंट मीडिया में इसकी खबरें चली थीं, जिसके चलते उनका ऑफिस बंद हो गया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कंपनी का काम चल रहा है, और हर रोज सैकड़ों आईडी बनाई जा।रही हैं। हमारा तो आमजन के साथ प्रशासन से भी यह आग्रह है कि कंपनी को चेक करवा लें, ताकि भविष्य में हजारों।लोग किसी बड़ी ठगी से बच सकें। क्योंकि नेता तो रिबन काटकर अपने घर बैठ जाते हैं, परेशान आमजन ही होता है।

GT कंपनी का ऑफिस







1 thought on “GT कंपनी ने कोलारस विधानसभा से इकट्ठे कर लिए 84 करोड़ रुपए, हर कोई देख रहा करोड़पति बनने का सपना”