March 27, 2026
फूड सेफ्टी की दो सदस्यीय टीम ने दो दिन डाला शिवपुरी में डेरा, पिछोर में दो मिठाई की दुकान व शिवपुरी में दो मसाला फैक्ट्री से लिए सैंपल

फूड सेफ्टी की दो सदस्यीय टीम ने दो दिन डाला शिवपुरी में डेरा, पिछोर में दो मिठाई की दुकान व शिवपुरी में दो मसाला फैक्ट्री से लिए सैंपल
शिवपुरी में बरसों से जमे फूड इंस्पेक्टर की मिलीभगत से जिले में मिलावटखोरी चरम पर

शिवपुरी। ग्वालियर से फूड सेफ्टी विभाग की दो सदस्यीय टीम पिछले दो दिन से शिवपुरी में डेरा डाले हुए थी, जो शुक्रवार को वापस चली गई। इस टीम ने पिछोर की दो मिठाई की दुकान से तथा शिवपुरी में दा मसाला फैक्ट्रियों से सैंपल लिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि शिवपुरी में बरसों से जमे फूड इंस्पेक्टरों की सांठगांठ के चलते जिले में मिलावटखोरी चरम पर है।
शिवपुरी में खाद्य पदार्थों की जांच करने ग्वालियर से अवनीश गुप्ता एवं गिरीश राजोरिया बीते बुधवार को आए थे। पहले दिन उन्होंने पिछोर में दो मिष्ठान विक्रेताओं की दुकान से सैंपल लिए, जबकि दूसरे दिन शिवपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुकृपा फूड्स एवं अभय ट्रेडिंग कंपनी से मसालों के सैंपल लिए। यह दोनों मसाला फैक्ट्री मसाला पैकिंग करके सदगुरु एवं शिवशंभू के नाम से बेचती हैं। अवनीश गुप्ता ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा एवं विष्णुदत्त शर्मा, बरसों से जमे होने की वजह से जिले के मिलावटखोरों से भलीभांति परिचित हैं। यही वजह है कि शिवपुरी में जांच करने के लिए पहले भोपाल से टीम आई थी, तब 14 नम्बर कोठी पर स्थित मसालों की दुकानें बंद रहीं थीं, और इस बार ग्वालियर से टीम आई। महत्वपूर्ण बात यह है कि शिवपुरी के एक फूड इंस्पेक्टर तो निलंबित होने के बाद पुनः अपनी कुर्सी पर आकर जम गए।

फूड सेफ्टी की दो सदस्यीय टीम ने दो दिन डाला शिवपुरी में डेरा, पिछोर में दो मिठाई की दुकान व शिवपुरी में दो मसाला फैक्ट्री से लिए सैंपल फूड सेफ्टी की दो सदस्यीय टीम ने दो दिन डाला शिवपुरी में डेरा, पिछोर में दो मिठाई की दुकान व शिवपुरी में दो मसाला फैक्ट्री से लिए सैंपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page