April 8, 2026
दो माह से वेतन न मिलने से परेशान शिक्षिका ने वीडियो बनाकर किया वायरल, बताई पारिवारिक समस्याएं

दो माह से वेतन न मिलने से परेशान शिक्षिका ने वीडियो बनाकर किया वायरल, बताई पारिवारिक समस्याएं
बोले बीईओ: तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से आई थी परेशानी, अब रुकावटें दूर हो गईं

शिवपुरी। शिक्षा विभाग शिवपुरी की व्यवस्थाएं सुधरने की बजाए और भी अधिक बिगड़ती जा रही हैं। दो माह से वेतन न मिलने से परेशान एक महिला शिक्षिका ने अपना वीडियो वायरल करके बिना वेतन के आ रही समस्याओं को बताया। उधर करेरा के बीईओ का कहना है कि कुछ खामियां रह गईं थीं, अब सभी रुकावटें दूर हो गईं।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग शिवपुरी की कमान जिनके हाथ में है, वो शासन के आदेश से नहीं, बल्कि स्थानीय सेवाओं का प्रतिफल है। यही वजह है कि शिक्षकों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा। करेरा ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों को फरवरी और मार्च माह का वेतन अभी तक नहीं मिल सका। यह स्थिति केवल करेरा में नहीं, बल्कि बदरवास एवं शिवपुरी के कुछ शिक्षक भी यह परेशानी झेल रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद भी जब कोई रास्ता नजर नहीं आया, तो अमोला क्रमांक-एक की शिक्षिका रामदेवी कठेरिया ने अपना एक वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसमें उन्होंने बताया कि हमें दो माह से वेतन न मिलने से परिवार में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गईं हैं। बच्चे बाहर पढ़ते हैं, उन्हें भी हर महीने खर्चा भेजना पड़ता है। उन्होंने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की मांग की।

बोले बीईओ: कुछ तकनीकी रुकावट थी

यह बात सही है कि हमारे ब्लॉक के अलावा बदरवास एवं शिवपुरी लोकल में शिक्षकों का वेतन नहीं निकल पाया। मार्च क्लोजिंग में जो जानकारी चाही गई थी, वो समय पर नहीं मिल सकी। डीडीओ मैडम की तरफ से भी कुछ देरी हुई, लेकिन अब सभी रुकावटें दूर हो गईं, तथा एकाध दिन में ही वेतन खातों में पहुंच जाएगा।
मुकेश शर्मा, बीईओ करेरा

दो माह से वेतन न मिलने से परेशान शिक्षिका ने वीडियो बनाकर किया वायरल, बताई पारिवारिक समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page