February 22, 2026
देश भर में अश्लीलता परोस कर वसूली करने वाले रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

देश भर में अश्लीलता परोस कर वसूली करने वाले रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़
करेरा, पिछोर, अमोला, दिनारा के 20 लोगों को किया गिरफ्तार, 1 करोड़ की कार व एक घर भी जब्ती में लिया

शिवपुरी पुलिस को उस समय बड़ी उपलब्धि मिली, जब अश्लीलता परोसने के बाद डरा – धमका कर मोटी रकम वसूलने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि बनाए गए 32 आरोपियों के से 20 आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 1 करोड़ रुपए कीमत के चार पहिया वाहन, 29 मोबाइल व ऐसी ही अवैध वसूली से खरीदा गया मकान भी जब्ती में लिया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में देश के दूसरे राज्यों के पीड़ित भी शामिल हैं, यानि यह गिरोह देश भर से वसूली कर रहा था।
सोशल मीडिया की इन साइटों पर होता था धंधा
रैकेट में शामिल लोगों ने सोशल मीडिया पर जिन साइटों को बनाकर उसमें फंसाकर लोगों से अवैध वसूली की है, उनमें। हीऊ, टोकी, मीका, इलोएलो, गागा, हनी, सुगो, कॉमेक्टो,कॉमेट शामिल हैं। इन साइटों पर लोगों को आमंत्रित करके पहले अश्लील बातें करवाने के बाद उनकी वीडियो बनाकर अभी तक करोड़ों की वसूली कर चुके हैं। यह गिरोह पिछले 6 माह से अधिक सक्रिय हो गया था।

यह पकड़े गए आरोपी:

उक्त चारो एफआईआरों मे कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

1. अंगद लोधी पुत्र पेजसिंह लोधी निवासी कुंडलपुर
2. विशाल पुत्र नारायण लोधी निवासी फिल्टर रोड करैरा
3. योगेन्द्र पुत्र अशोक लोधी निवासी छतिपुर दिनारा
4. प्रदीप पुत्र रामसिंह लोधी निवासी टोडा करैरा
5. धनाराम पुत्र रमेश लोधी निवासी छितिपुर दिनारा
6. सुरजीत पुत्र प्रकाश लोधी निवासी नंदपुर बालूशाह करैरा
7. रईश पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी करालखेड़ा पिछोर
8. नरेश लोधी पुत्र विजयराम लोधी निवासी बगरा साजोर अमोला
9. गोलू विश्वकर्मा पुत्र देवसिंग निवासी टोड़ा पिछोर
10. कृष्णा लोधी पुत्र जगदीश लोधी निवासी गौचोनी पिछोर
11. पवन जाटव पुत्र गनपत निवासी बम्हारी करैरा
12. पूरन पुत्र रामप्रशाद निवासी बम्हारी करैरा
13. सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
14. अर्जुन पुत्र हजरत सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुन्डलपुर थाना पिछोर जिला
15. संदेश उर्फ दीपेश पुत्र बिनोद परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
16. करन पुत्र शिवचरण परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
17. राजीब पुत्र बृजेश कुमार लोधी उम्र 20 साल निवासी आजाद मोहल्ला भौती थाना भौंती जिला शिवपुरी
18. स्वाती पत्नी सुखदेव लोधी उम्म्र 28 साल निवासी ग्राम तिधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
19. योगेन्द्र कुशवाह पुत्र बिहारी कुशवाह निवासी चीनोद करैरा
20. दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी

देश भर में अश्लीलता परोस कर वसूली करने वाले रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page