February 20, 2026
दमाद ने मांगी पत्नी के हिस्से की 2 बीघा जमीन, मना करने पर ससुरालियों को पीटा, घर में आग लगाई

दमाद ने मांगी पत्नी के हिस्से की 2 बीघा जमीन, मना करने पर ससुरालियों को पीटा, घर में आग लगाई
फिजिकल क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब में जहर देने का आरोप

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक दामाद ने अपनी पत्नी के नाम की 2 बीघा जमीन के कागज मांगे। जब ससुरालियों ने देने से मना कर दिया, तो उसने पहले ससुरालियों को पीटा, और फिर घर में आग लगा दी। वहीं शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
कोलारस के ग्राम रामपुर में रहने वाले अवशेष जाटव की शादी 2 साल पूर्व सोनम जाटव से हुई थी। सोनम ने बताया कि मेरे पिता ने मरने से पहले 2 बीघा जमीन सोनम के नाम से खरीदी थी। जब अवधेश को पता चला कि मेरी पत्नी के नाम से 2 बीघा जमीन है, तो उसने जमीन बेचने के फेर में पत्नी पर जमीन के कागज लाने के लिए दवाब बनाया। सोनम ने यह खेल दिया कि वो जमीन मै अपने भाई के नाम करूंगी, तो इस बात पर अवधेश ने सोनम को बेल्ट से पीटा और घर से निकाल दिया। 4 दिन से सोनम अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
इसी बीच गुरुवार की शाम को अवधेश अपनी ससुराल आया और सोनम के नाम की जमीन के कागज मांगने लगा। जब परिजनों ने विरोध किया तो उसने पहले साली रवीना और सास गुड्डी को पीटा , तथा घर में आग लगा दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी ने रहने वाला अर्जुन सिंह गुरुवार की रात 8.30 बजे घर से निकला। उसकी बहन राखी ने। बताया कि 15 मिनट बाद एक व्यक्ति ने अक्र बताया कि अर्जुन की तबीयत खराब है। उसे खून की उल्टी हो रही थी। उसे तत्काल ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की बहन व परिजनों का आरोप है कि उसके भाई को शराब में जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दमाद ने मांगी पत्नी के हिस्से की 2 बीघा जमीन, मना करने पर ससुरालियों को पीटा, घर में आग लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page