March 9, 2026
बीच बाजार हीरो बनने के फेर में परिवार को पीटा, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी दबोचकर निकाला जुलूस

बीच बाजार हीरो बनने के फेर में परिवार को पीटा, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी दबोचकर निकाला जुलूस
स्कूटी से टकराई कार, समझाइशं के दौरान हीरो बनने वाले के फेर में चलाए लात घूंसे, दहशत में आया परिवार

शिवपुरी। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दूसरों के विवाद में खुद हीरो बनने के फेर में रंगदारी दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ रविवार की दोपहर थीम रोड पर हुआ, जिसमें जबरन मारपीट करने वाले को पूइव ने पकड़कर जुलूस निकाल दिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बीते 8 फरवरी को फरियादी रामनिवास (65) पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा निवासी नाई की बगिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने बेटे व बहू के साथ कार से माधव चौक से ग्वालियर बायपास की तरफ जा रहे थे। इस दौरान न्यू मधुरम स्वीट्स दुकान से सामने उनकी कार मे एक स्कूटी से बच्चे ने टक्कर मार दी। इसके बाद जब वो बच्चे को समझा रहे थे, इसी बीच तो वह बच्चे को समझा रहे थे, तभी सामने दुकान से अरबाज़ खान व उसके 3-4 साथी आए और गालियां देते हुए फरियादी व उनके लडके संयोग के साथ लात-घूंसे से मारपीट कर दी और मारपीट करके वहा से भाग गए। बीच बचाव मे उनकी बहू सोनम शर्मा के कान का सोने का टॉप्स भी कही गिर गया।
कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 171/26 धारा 296(a) 115(2) 351(3) 3(5) bns का अरबाज़ व 3-4 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम किया गया। आरोपी अरबाज खान एवं इसरार खान को धारा 35 bns का नोटिस दिया गया तथा बाद में धारा 170 bns मे गिरफ्तार किया गया। आरोपी तोहिद उर्फ़ गब्बर खान की तलाश पुलिस के रही है।

बीच बाजार हीरो बनने के फेर में परिवार को पीटा, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी दबोचकर निकाला जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page