बड़े बेटे की बहू भगा ले गए, समाज की पंचायत ने 2.51 लख देने का फैसला सुनाया, पैसा मांगा तो कर दिया मरणासन्न
घटना पिछोर के ग्राम राजनगर में हुई, जिस बहू को ले भागे थे, वो भी एक माह बाद गई किसी और के पास
शिवपुरी। जिले की पिछोर विधानसभा में हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। बीते 19 फरवरी को ग्राम राजनगर के 20 वर्षीय सुरेंद्र लोधी के साथ कल्याण लोधी, अशोक लोधी सहित अन्य लोगों ने घर से निकलते पत्थरों से सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। आँखों की सूजन 4 दिन बाद भी नहीं गई।
महिला की वजह से हुई घटना, जो अब लापता
घायल सुरेंद्र के पिता विक्रम लोधी ने बताया कि मैने अपने बड़े बेटे की धूमधाम से की, लेकिन शाद के कुछ दिन बाद ही कल्याण लोधी ने अपने भाई अशोक लोधी के साथ रखवा दी। बहू ने भी पुलिस से कह दिया था कि मैं तो अशोक के साथ रहूंगी।
समाज की पंचायत ने दिया फैसला:
किसी की पत्नी को बिना विवाह रस्मों के अपने घर रख लेने की वजह से समाज की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि शादी करने में जो खर्च हुआ है, उसका नगद 2.51 लाख रुपए तथा सोने के जेवर वापस किए जाएं। उक्त राशि व जेवर को मांगे जाने पर सुरेंद्र के साथ पहले भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। उस प्रकरण में राजीनामा करने का पहले दवाब बनाया, और जब नहीं माना तो मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मामला तो दर्ज किया है, लेकिन कार्यवाही अभी तक कोई नहीं हुई, ऐसा पीड़ित परिवार ने बताया।
शादी के बाद भी कुँवारा, नुकसान भी हो गया
पिछोर के ग्राम राजनगर में रहने वाले विक्रम लोधी ने अपने बड़े बेटे की धूमधाम से शादी की थी। शादी का खर्चा भी हो गया, आर्थिक नुकसान के अलावा बहू भी चली गई, तथा छोटा बेटा सुरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गया। विक्रम भी अपने बड़े बेटे की शादी करके पछता रहे हैं।। जिले की पिछोर विधानसभा में हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। बीते 19 फरवरी को ग्राम राजनगर के 20 वर्षीय सुरेंद्र लोधी के साथ कल्याण लोधी, अशोक लोधी सहित अन्य लोगों ने घर से निकलते पत्थरों से सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। आँखों की सूजन 4 दिन बाद भी नहीं गई।
महिला की वजह से हुई घटना, जो अब लापता
घायल सुरेंद्र के पिता विक्रम लोधी ने बताया कि मैने अपने बड़े बेटे की धूमधाम से की, लेकिन शाद के कुछ दिन बाद ही कल्याण लोधी ने अपने भाई अशोक लोधी के साथ रखवा दी। बहू ने भी पुलिस से कह दिया था कि मैं तो अशोक के साथ रहूंगी।
समाज की पंचायत ने दिया फैसला:
किसी की पत्नी को बिना विवाह रस्मों के अपने घर रख लेने की वजह से समाज की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि शादी करने में जो खर्च हुआ है, उसका नगद 2.51 लाख रुपए तथा सोने के जेवर वापस किए जाएं। उक्त राशि व जेवर को मांगे जाने पर सुरेंद्र के साथ पहले भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। उस प्रकरण में राजीनामा करने का पहले दवाब बनाया, और जब नहीं माना तो मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मामला तो दर्ज किया है, लेकिन कार्यवाही अभी तक कोई नहीं हुई, ऐसा पीड़ित परिवार ने बताया।
शादी के बाद भी कुँवारा, नुकसान भी हो गया
पिछोर के ग्राम राजनगर में रहने वाले विक्रम लोधी ने अपने बड़े बेटे की धूमधाम से शादी की थी। शादी का खर्चा भी हो गया, आर्थिक नुकसान के अलावा बहू भी चली गई, तथा छोटा बेटा सुरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गया। विक्रम भी अपने बड़े बेटे की शादी करके पछता रहे हैं।