March 30, 2026
सगाई से एक दिन पहले रात में दुल्हन को भगाने आए प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, नाले में मिली लाश

सगाई से एक दिन पहले रात में दुल्हन को भगाने आए प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, नाले में मिली लाश
पेड़ पर चढ़ा कैरी (अमिया) तोड़ने, डाल टूटने से नीचे गिरा, ऊपर से गिरी डाल, छोड़ गया दुनिया

शिवपुरी। जिले कोलारस अनुविभाग में तीन घटनाएं हुईं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा मामला शराब कारोबारी और सिंधियानिष्ठ नेता से जुदा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को सगाई से पहले भगाने आया, लेकिन खुद दुनिया छोड़ गया।
कोलारस के ग्राम चंदेरिया के पूरा कुशवाह मोहल्ला के पास एक नाले में 26 वर्षीय युवक अर्जुन पाल का शव मिला। मृतक के शरीर में ओपन कोई चोट नहीं थी, लेकिन उसके पेट में गम्भीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुइस सूत्रों का कहना है कि रन्नौद के ग्राम नगमा का रहने वाला अर्जुन अविवाहित था, और वो कुशवाह मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम करता था। 30 मार्च को उसकी प्रेमिका की सगाई होनी थी, इसलिए उसने 29 मार्च की रात को ही प्रेमिका को भगाने का प्लान बनाया। प्रेमी-प्रेमिका के इस प्लान की भनक लड़की के परिजनों को लग जाने से वो भी तैयारी में थे। बताते है कि अर्जुन को पकड़कर पहले पेड़ से बांधकर पीटा, और आज सुबह उसकी लाश कुवाह मोहल्ला के पास नाले में पड़ी मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

आम के पेड़ से गिरकर मरा

बदरवास के ग्राम चितारा में धर्मेश परिहार के खेत में पेड़ के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक खेत मालिक धर्मेश का रिश्तेदार है। मृतक गयाराम (36) पुत्र धूमन परिहार निवासी एजवारा, बीते शनिवार को अपने फूफा धर्मेश के घर आया था। बताते हैं कि शाम को वो नशे की हालत में खेत में लगे आम के पेड़ से कैरी तोड़ने चढ़ा, और पतली डाली पर जाने से वो डाल टूट गई। जिसके चलते ग्याराम नीचे आ गिरा, और उसके ऊपर डाल टूटकर गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

सगाई से एक दिन पहले रात में दुल्हन को भगाने आए प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, नाले में मिली लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page