March 29, 2026
अनियंत्रित होकर यात्री बस सब्जी की दुकानों। व स्टॉल में जा घुसी, 2 गंभीर घायल, बस पर किया पथराव

अनियंत्रित होकर यात्री बस सब्जी की दुकानों। व स्टॉल में जा घुसी, 2 गंभीर घायल, बस पर किया पथराव

रात 3 बजे पति व ससुर ने मांगी रोटी, मना करने पर दोनों ने मिलकर पीटा, मामला दर्ज, महिला फॉरेस्ट गार्ड को आया चक्कर

शिवपुरी। पिछले कुछ दिनों से यात्री बसों के हादसे एकाएक बढ़ गए। रविवार की दोपहर गुना का म्याना से शिवपुरी आ रही एक यात्री बस कोलारस में गुजारी नदी का पुल पार करने के बाद अनियंत्रित होकर सब्जियों। की दुकान व एक स्टॉल में जा घुसी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव करने के साथ ही लाठी डंडे भी बरसाए।

बताते हैं कि जिस समय यात्री बस पुल पार करके आगे बढ़ी, तो बस के ड्राइवर को चक्कर आ गया, जिस वजह से वो अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी। यह तो शुक्र है कि ड्राइवर को चक्कर पुल पार करने के बाद आया, अन्यथा यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तथा लोगों को समझाइश देकर यात्री बस स्टाफ को सुरक्षित निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात 3 बजे पति व ससुर ने मांगा खाना, न देने पर दोनों ने जमकर पीटा, मामला दर्ज

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायश्री में बीती रात 3 बजे मिथलेश परिहार (28) का पति चरथ परिहार आया और उसने पत्नी से रोटी मांगी। इतनी रात में रोटी देने से जब मिथलेश ने मना किया तो इसी बीच उसका ससुर चंदन परिहार आ गया। दोनों को जब इतनी रात रोटी देने से मिथलेश ने मना किया, तो पति व ससुर ने उसे लाठी एवं लात घूंसे से बुरी तरह पीटा। महिला रात में ही दे

हात थाने पहुंची और पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में महिला फॉरेस्ट गार्ड की तबियत बिगड़ी

शिवपुरी जिले की सतनबाडा रेंज में पदस्थ मेघा सेंगर की हालत शनिवार की देर शाम जंगल में उस समय बिगड़ गई, जब वो टीम के साथ जंगल का निरीक्षण करने गई थी। मेघा ने बताया कि ट्रेनी आईएफएस ऑफिसर जिज्ञासु अग्रवाल ने टीम में साथ चलने को कहा था, जबकि मेघा ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। बावजूद इसके जब उसे जंगल निरीक्षण के लिए ले जाया गया, तो उसकी हालत बिगड़ गई। महिला फॉरेस्ट गार्ड को सतनबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर जिज्ञासु अग्रवाल का कहना है कि मुझे पता नहीं था कि उसकी तबीयत खराब है। बाद में मैने ही उसे अस्पताल पहुंचवाया।

अनियंत्रित होकर यात्री बस सब्जी की दुकानों। व स्टॉल में जा घुसी, 2 गंभीर घायल, बस पर किया पथराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page