February 3, 2026
आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में जिंदा जला आदिवासी मजदूर, तेज बारिश व हवा से फसलों को नुकसान

आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में जिंदा जला आदिवासी मजदूर, तेज बारिश व हवा से फसलों को नुकसान

शिवपुरी। बीती रात मौसम ने एकाएक करवट बदली और बारिश के बीच कड़क रही बिजली एक झोपडी पर गिर गई, जिसमें एक खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। वहीं अलसुबह हुई तेज बारिश और हवा से फसल आड़ी हो जाने से नुकसान की आशंका बढ़ गई।
अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिलानगर में आज सुबह लगभग 4 बजे आकाशीय बिजली एक खेत में बनी झोपड़ी पर आ गिरी। जिससे झोपड़ी में आग लग गई, तथा उसमें सो रहा वीरसिंह आदिवासी जिंदा जलकर मृत हो गया। बिजली गिरने से उसकी पत्नी भी आंशिक रूप से झुलस गई। बताते हैं कि जब बिजली गिरी तो उसकी आवाज और धमक से झोपड़ी में सो रहा परिवार अचेत हो गया था। पडौस में सो रही वीरसिंह की भतीजी ने परिवार के सदस्यों को किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलवाया, लेकिन वीरसिंह नहीं निकल पाया।
आज सुबह लोगों की नींद बिजली कड़कने की आवाज से खुली। चूंकि तेज बारिश। के साथ हवा भी चली, तो गेहूं की फसल खेत में आड़ी हो गई। साथ ही सरसों को भी नुकसान होने की बात ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रही है। बारिश होने से सर्दी ने एक बार फिर अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया।
हर दिन बदल रहे मौसम के मिजाज से वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस भी सक्रिय हो गए।है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सर्दी खांसी और बुखार के।मरीज बढ़ गए हैं। चूंकि शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है, इसलिए उन परिवारों के लिए भी यह बारिश परेशानी बन रही है,।जो शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में जिंदा जला आदिवासी मजदूर, तेज बारिश व हवा से फसलों को नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page