February 4, 2026
अजब-गजब शिवपुरी: एक दिन पहले किया भव्य स्वागत, अगले ही दिन दिखाया बाहर का रास्ता

अजब-गजब शिवपुरी: एक दिन पहले किया भव्य स्वागत, अगले ही दिन दिखाया बाहर का रास्ता
स्वदेशी के नाम पर मचाई लूट, कार्यकारिणी में भी पुराने चेहरे आउट, पिता-पुत्रों पर मेहरबान

शिवपुरी। मध्यप्रदेश का अजब-गजब जिला शिवपुरी है। यहां पर राजनीतिक घटनाक्रम भी कुछ ऐसे घटते है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अब कल की ही बात लें, तो रात में जिनके घर भव्य स्वागत सत्कार किया गया, उन नेताजी के बेटे को ही बैठक से बाहर कर दिया। लंबे इंतजार के बाद आज कार्यकारिणी घोषित हुई, तो आयातित कांग्रेसियों भीड़ देखकर पुराने भाजपाई खुलकर भी अपना दर्द बया नहीं कर पा रहे। स्वदेशी मेले के नाम पर चंदा वसूली और फ्री में मिली जमीन को महंगे किराए पर उठाए जाने के मामले सामने आने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। क्योंकि हमाम में सभी …. हैं।

हम पिछले दिनों घटित तीन मुद्दों पर बात करेंगे…

स्वदेशी मेले में ओपन वसूली, सभी मौन..?

शिवपुरी शहर के गांधी पार्क में स्वदेशी मेला चल रहा है, जिसमें से आर्गेनिक तरीके से उगाई गई सब्जी खुद कलेक्टर खरीदकर ले गए। इस मेले के लिए नगरपालिका ने गांधी पार्क निःशुल्क दे दिया, लेकिन मेला लगाने वालों ने उसे वर्गफीट के हिसाब से किराया वसूल लिया। इसके अलावा कथित रूप से जिले के सभी शासकीय विभागों से चंदा वसूली भी की गई। मेले के संयोजक शिवपुरी विधायक के पुत्र सक्षम जैन हैं, जिनके साथ होटल वाला, मंदिर वाला सहित ऐसे ही लोग टीम में शामिल हैं। इस मुद्दे को कुछ ख़बरनवीसों ने तथ्यों के साथ दिखाया, लेकिन सेटिंग मजबूत होने से हुआ तो कुछ नहीं, मंदिर वाले भाजपा की कार्यकारिणी में स्थान पा गए।

रात में किया भव्य स्वागत, दिन में बैठक से गेट आउट..!

शिवपुरी के विनम्र नेता का रूप में बीते विधानसभा चुनाव में जिसने अपने आपको प्रजेंट किया था, वो हैं शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन। जिन्होंने केपी सिंह को दबंग बताकर खुद को विनम्र बताया था। बीते शनिवार की देर शाम उनके।निवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत किए जाने के बाद उनके साथ सहभोज भी किया गया। जिसमें विधायक देवेंद्र जैन के बेटे सक्षम जैन ने भी बढ़चढकर स्वागत किया। रात गुजरने के बाद दिन हुआ, और कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक शुरू हुई, जिसमें विधायक पुत्र भी शामिल होने के लिए बैठ गए। जिन्हें देखकर बैठक ले रहे केंद्रीय मंत्री ने बिना देर किए बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब विधायक पुत्र यह समझ नहीं पा रहे कि रात के स्वागत में कोई कमी रह गई, या फिर जमीनों पर कब्जों के प्रयास की शिकायत उन तक पहुंच गई..!

कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह, फिर भी डर..

आज सोमवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई, जिसमें भाजपा के पुराने कार्यकर्ता आउट होने के साथ ही आयातित कांग्रेसी नेताओं की भरमार है। राजनीति में भी दबंगई का ऐसा जलवा है कि जो पुराने भाजपा कार्यकर्ता अपने नाम का इंतजार कर रहे थे, वो भी सोशल मीडिया पर बस इतना ही लिख रहे हैं की विसर्जन हो गया, यह लाइन पूर्व नपाध्यक्ष के पति अनुराग अष्ठाना ने लिखी है। हालात ऐसे हैं, कि जिन्हें कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली, वो भी अपना विरोध जताने की बजाए, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दे रहे हैं, जैसे सोनू बिरथरे। तो अब भाजपा भी किन परिस्थितियों से गुजर रही है, इस पर भी गहन मंथन की जरूरत है।

अजब-गजब शिवपुरी: एक दिन पहले किया भव्य स्वागत, अगले ही दिन दिखाया बाहर का रास्ता

1 thought on “अजब-गजब शिवपुरी: एक दिन पहले किया भव्य स्वागत, अगले ही दिन दिखाया बाहर का रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page