April 7, 2026
अब हर वर्ष लगेगा शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा, सहयोगियों का हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर जताया आभार

अब हर वर्ष लगेगा शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा, सहयोगियों का हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर जताया आभार
बोले सिंधिया: शिवपुरी के मेगा कैंप वो स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं जो न्यूयार्क में भी नहीं, मेडिकल कॉलेज की सेवाओं को बताया बेहतर

शिवपुरी। वैसे तो जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में होती है, लेकिन उसके बीच में डॉक्टर की भी a भूमिका होती है। शिवपुरी में जो मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया, उसमें हुई रोबोटिक सर्जरी को देखकर मैने सिर पकड़ लिया, क्योंकि ऐसी स्वास्थ्य सेवा तो न्यूयार्क में भी नहीं मिलती। यह बात रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएस होटल में आयोजित धन्यवाद सभा में कही। इतना ही नहीं सिंधिया ने यह घोषणा भी कर दी कि अब हर साल इसी तरह का सात दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी में लगाया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंधिया ने सभी सहयोगियों का हाथ जोड़कर व सिर झुका कर आभार जताया।
क्षेत्रीय सांसद सिंधिया ने कहा कि मैने तो कभी सोचा भी नहीं था कि आप सभी के सहयोग से इतना अच्छा स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें दिल्ली, भोपाल और इंदौर के डॉक्टर बीमार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं खुद देखकर आश्चर्यचकित था कि डॉक्टर प्रमोद व उनके बेटे ने मरीज से 8 फीट दूर बैठकर दो डांडियों की मदद से मरीज की सर्जरी कर दी। उन्होंने कहा कि किसी की स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। जिसमें आप लोगों ने इतनी मेहनत और ईमानदारी से सहयोग किया। इस दौरान आधी बारिश भी आई, लेकिन हालातों को बहुत जल्दी सुधार कर शिविर की गतिविधियों को सुचारु कर दिया।

मेडिकल कॉलेज के गढ़ गए कसीदे

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का भी इस मेगा कैंप में सहयोग रहा था, जिसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री उसकी भी तारीफों के कसीदे गढ़ गए। जबकि आज भी मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट न होने से दिल के मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा, तथा रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड सहित अन्य महत्वपूर्ण जांचों की मशीनें एक्सपर्ट ना होने की वजह से धूल खा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्राइवेट क्लीनिक चला रहे हैं तथा मेडिकल कॉलेज की कमान जूनियर डॉक्टर संभाल रहे हैं।
कार्यक्रम की झलकियां:
– प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तारीफ करते हुए सिंधिया ने कहा कि वो कहीं भी नाले में भी उतर जाते हैं।
– सभी का आभार जताने के बाद, मंच संचालक सिंधिया की पत्नी व उनके बेटे का नाम भूल गए थे, तथा बाद में उनका आभार भी जताया।
– केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंधिया परिवार ने स्वास्थ्य सेवाओं। के प्रति हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया, जिसका उदाहरण ग्वालियर का गजराराजा। अस्पताल शुरू करवाया था।
– शिविर में सहयोग करने वाले आए सैकड़ों लोगों को कतारबद्ध बिठाकर सिंधिया ने एक-एक जन के पास जाकर हाथ जोड़े, तथा भोजन में भी वो पहुंचे।

अब हर वर्ष लगेगा शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा, सहयोगियों का हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page