February 14, 2026
आजकल शादी से डर रहे लड़के, शायद इसलिए बरात में फायरिंग करके दिखा रहे अपनी हिम्मत

आजकल शादी से डर रहे लड़के, शायद इसलिए बरात में फायरिंग करके दिखा रहे अपनी हिम्मत
हर्ष फायर प्रतिबंधित होने के बाद भी भीड़ भरी बारात में दूल्हे ने भी ठोके फायर, दोस्तों ने भी चलाई गोली

शिवपुरी। देश में जबसे शादी के बाद पति कभी नीले ड्रम में तो कभी हनीमून के दौरान हसीन वादियों के बीच दुनिया छोड़ गया, तबसे युवक शादी से डरने लगे हैं। शायद यही वजह है कि दूल्हा शादी से पहले बारात में फायरिंग करके खुद को बहादुर बताने का प्रयास कर रहा है। ऐसा ही एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो एबी रोड पर स्थित होटल उदय विलास में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान बारात आई। वैवाहिक गीतों के बीच एकाएक दूल्हे के कुछ दोस्त चारपहिया वाहन की छत पर चढ़कर बंदूक से फायर करने लगे। इस दौरान वो बार बंदूक की नाल नीचे कर रहे थे, जिससे बरात में शामिल लोगों की भीड़ को खतरा बना हुआ था।
हद तो तब हो गई, जब एक अन्य चारपहिया वाहन पर खुद दूल्हा बंदूक लेकर फायरिंग करने के मूड में आ गया। दूल्हे ने कार पर खड़े होकर एक के बाद एक 2 फेयर ठोक दिए। यह अलग बात है कि इस दौरान बंदूक को लोड करने में दूल्हे राजा को थोड़ी ठोका पीटी करके मशक्कत करनी पड़ी। दुल्हा जब बंदूक को ठोक रहा था, तो आसपास खड़े लोग भयभीत थे कि कहीं गोली न चल जाए। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी काम पर लग गई है।

दूल्हा बनने वाले युवक चिंतित:

पिछले वर्ष एकाएक देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें किसी अर्धांगिनी ने पतिदेव को नीले ड्रम में सीमेंट के साथ पेक करवा दिया था, तो किसी ने तो पति के टुकड़े करके उन्हें फ्रिज में सब्जी की तरह सेट कर दिए थे। इंदौर के राजा रघुवंशी को उसकी नई नवेली पत्नी सोनम ने हनीमून की ट्रिप से ही ऊपर का रास्ता दिखा दिया था। इस तरह की घटनाओं ने लड़कों में शादी के नाम से एक भय उत्पन्न कर दिया है। शायद यही वजह है कि बारात के गेट पर पहुंचने के दौरान दूल्हे राजा ने फायरिंग कर दी।

आजकल शादी से डर रहे लड़के, शायद इसलिए बरात में फायरिंग करके दिखा रहे अपनी हिम्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page