November 15, 2025
img_20250122_1443112672458668467221800.jpg

पैकेज में आई भीड़ को एडजेस्ट करने 8 की जगह 11 बनाए उपाध्यक्ष व मंत्री
बोले पदाधिकारी: अब तो भाजपा संगठन के नियमानुसार ही बनेंगे पदाधिकारी
सैमुअल दास की कलम से…….शिवपुरी देश का वो इकलौता जिला है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन के द्वारा तय की गई पदाधिकारियों की संख्या से अधिक है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी में 8 की जगह 11-11 उपाध्यक्ष व मंत्री बनाए गए। पार्टी नियमों के विपरीत नेताओं का आंकड़ा इसलिए बढ़ाया गया, क्योंकि पैकेज में आकर पार्टी में भीड़ बढ़ाने वालों को एडजेस्ट करना था।
देश ही नहीं विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी का खिताब हासिल कर चुकी भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष तथा 8 ही जिला मंत्री के पद होते हैं। शिवपुरी में भी पहले संगठन द्वारा तय किए गए पदाधिकारी ही नियुक्त किए गए थे। इसी बीच 4 साल पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं नेताओं की भीड़ में कुछ ऐसे चेहरे भी थे, जिन्होंने पार्टी में पद की प्रबल मांग रख दी। अब ऐसे में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नियमों को शिथिल करते हुए उपाध्यक्ष एवं मंत्री के पदों में 3-3 का इजाफा करके आयातित नेताओं की गाड़ी में लगाने के लिए रसूख वाली प्लेट बनवा दी। कार्यकारिणी में 8 की जगह 11 उपाध्यक्ष और मंत्री बना दिए गए।
अब त्यशुदा होगा आंकड़ा
भाजपा की अब जो जिला कार्यकारिणी बनेगी, उसमें उपाध्यक्ष व मंत्री के 8- 8 पद ही रखे जाएंगे। यह दावा वर्तमान कार्यकारिणी के महामंत्री का है। यदि ऐसा हुआ तो कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाने में पसीना निकल आएगा, क्योंकि भीड़ अधिक है।

पूर्व जिलाध्यक्ष बोले: कुछ कह नहीं सकते

हां, यह बात सही है कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व मंत्री के 3-3 पद बढ़ाए थे। इस बार कार्यकारिणी में त्यासुदा सीमित पद ही रहेंगे। फिर भी मैं कन्फर्म नहीं हूं, क्योंकि कुछ भी हो सकता है। मुझे तो अब पता चला कि मैने कितने बड़े पद पर दो बार का कार्यकाल गुजारा।

राजू बाथम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page