February 4, 2026

शिवपुरी. जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के जंगल में एक मजदूर घायल अवस्था में पड़ा मिला। इस मजदूर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महत्वपूर्ण बात यह है कि मजदूर को लकड़ी कटवाने जो लोग ले गए, उन्होंने मजदूर के पास 5 हजार रुपए देखे तो जानलेवा हमला करके रुपए लूट लिए।

मूलतः झबुआ का रहने वाला जगदीश भील सोनपुरा के महेंद्र यादव के यहां बटाईदार का काम करता था। उसे गांव के ही जहान सिंह व करन सिंह, जंगल में।लकड़ी काटने के लिए जगदीश को साथ लेकर गए। जंगल में जब वो लोग पहुंचे तो उक्त दोनों ने जगदीश के पास 5 हजार रुपए देख लिए, तो उसे लूटने के फेर में लाठी से हमला कर दिया। उसे गंभीर घायल करके जंगल में ही छोड़ दिया, तथा रुपए लूटकर भाग गए। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page