February 4, 2026
करेरा विधायक के भाई ने फटे में टांग अड़ाई, फिर अपनी टांग तुड़वाई, क्षेत्र में विधायक का विरोध भी भरपूर

करेरा विधायक के भाई ने फटे में टांग अड़ाई, फिर अपनी टांग तुड़वाई, क्षेत्र में विधायक का विरोध भी भरपूर
पुलिस थाने का बदला था स्टाफ, पुलिस आरक्षक नहीं समझ पाए विधायक का भाई, दिखा दिया वर्दी का रौब, अब चिंतित

शिवपुरी। जिले की करेरा विधानसभा से भाजपा विधायक रमेश खटीक मूलतः नरवर के रहने वाले हैं, तथा उनका अपने ही क्षेत्र में भरपूर विरोध भी है। उनके भाई शिक्षक भागचंद खटीक का जब मामला पुलिसकर्मियों से बिगड़ा, तो उनके शुभचिंतकों में शुमार किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल करने में कोई देरी नहीं की। शायद सोशल मीडिया पर घटना के बाद वायरल होने वाला यह वीडियो सबसे फास्ट रहा। अब विधायक अपने भाई का टेलर भी वीडियो में देख चुके हैं, इसलिए वो भी साइलेंट की मुद्रा में हैं।
करेरा विधायक रमेश खटीक अपने ही गृहग्राम सहित नरवर और मगरौनी से विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारे, लेकिन करेरा के वोटरों ने उन्हें विधायक बना दिया। रमेश खटीक चुनाव जीतने के बाद अपने आस पड़ोस पर ही विधायकी का रुतबा दिखाते हैं, इसलिए उनका नरवर और मगरौनी में अधिक विरोध है।
पुलिस वर्सेस विधायक के भाई वाले एपीसोड का सबसे रोचक पहलू यह है कि पुलिस ने विधायक के भाई की गाड़ी नहीं पकड़ी थी, बल्कि भागचंद खटीक मगरौनी के अपने एक शिक्षक साथी की बाइक छुड़वाने के लिए आए थे। यदि आप वीडियो गौर से देखेंगे, तो विधायक के भाई कह रहे हैं कि चल उठा गाड़ी। वो आए थे अपने रुतबे से साथी की बाइक छुड़वाने, यहां उल्टे बांस बरेली लौट गए। उधर पुलिस का मकसद भी विधायक के भाई को अपमानित करना नहीं था, थाने का स्टाफ कुछ समय पूर्व ही बदला है, तथा पुलिस आरक्षक जानते नहीं थे कि वो विधायक के भाई हैं, इसलिए वर्दी का रौब वीडियो में दिखा दिया, लेकिन अब चिंतित हैं, क्योंकि चाबी निकलना अवैधानिक है, तथा खबर नेशनल न्यूज चैनलों पर भी चल गई।

करेरा विधायक के भाई ने फटे में टांग अड़ाई, फिर अपनी टांग तुड़वाई, क्षेत्र में विधायक का विरोध भी भरपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page