
45 साल की हुई भाजपा को खड़ा करने में आर्थिक रूप से सहयोग करने वाली राजमाता को भूले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
शिवपुरी में जमकर चली आतिशबाजी, लगाए नारे, खिलाई मिठाई, फिर गुटों में खड़े रहे नेता
शिवपुरी में मंगलवार की शाम 5 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष, शिवपुरी विधायक सहित अन्य नेतागण इकठ्ठे हुए। शहर की जनता को समझ नहीं आया कि आज क्या हो गया, फिर मालूम पड़ा कि लगभग एक माह पूर्व जिन नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था, उन्हें अब अध्यक्ष का पक्का लैटर मिल गया। इस दौरान भाजपा और वरिष्ठ नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। फिर आतिशबाजी चली, मिठाई एक-दूसरें को खिलाई, फिर सभी नेता अपने समर्थकों के साथ ग्रुप के रूप में खड़े होकर चर्चा करते रहे।
उधर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत में भाजपा को खड़ा करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी बाजपेई तक का योगदान तो याद किया, लेकिन भाजपा को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद नहीं किया। जबकि किसी भी पार्टी को खड़ा करने में सबसे बड़ा चैलेंज आर्थिक सहयोग होता है। पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे बताती थीं कि कैसे उनकी मां पार्टी के लिए गाड़ी घोड़ा से लेकर अन्य आर्थिक सहयोग करती थीं। चूंकि राजमाता विजयराजे सिंधिया को तो वर्ष 2014 में शिवपुरी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में याद किया था। उन्होंने कहा था कि जब हम शिवपुरी में रुकते थे, तो राजमाता हमारा पूरा ख्याल रखती थी।
नड्डा ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश
36 में से 20 प्रदेशों में भाजपा व एनडीए (13 राज्यों में भाजपा ) की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 27 साल बाद देश के दिल यानि दिल्ली में सरकार बनाई है। अब बंगाल पर नजर है।








