February 4, 2026
अपनी ही पार्टी के विरोधियों को पुलिस थाने में बिठलवा कर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए कार्यक्रम में शामिल

अपनी ही पार्टी के विरोधियों को पुलिस थाने में बिठलवा कर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए कार्यक्रम में शामिल
लगातार पार्टी में हो रहे विरोध के चलते मोहित का 6 माह बाद होने वाला रिन्यूअल हो सकता है निरस्त, भाजपा के साथ मिलने का आरोप

शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को नरवर के आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने गए मोहित का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दो घंटे पहले थाने में बिठा दिया, तथा कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें जाने दिया। कांग्रेस में चल रहे इस विरोध को देखते हुए लग रहा है कि जिलाध्यक्ष बनने के 6 माह बाद होने वाली रिन्यूअल लिस्ट में से कहीं नाम कट न जाए।
शिवपुरी जिले के नरवर पुलिस थाने के सामने ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट मैच के कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल का पूर्व नियोजित कार्यक्रम था। जिसके चलते पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कालूराम कुशवाह के साथ कई कांग्रेसी अपना विरोध दर्ज कराने की घोषणा कर चुके थे। उधर मोहित ने भी नरवर थाना पुलिस से संपर्क करके अपने विरोधियों को कार्यक्रम से दूर रखने के लिए कह दिया था।
नरवर में मोहित के आने से दो घंटे पहले जब विरोध करने वाले कांग्रेसी पार वाली माता के पास इकट्ठे हो रहे थे, तभी नरवर थाना पुलिस उन्हें अपने साथ पुलिस थाने ले आई। जब विरोधी थाने पहुंच गए, उसके बाद मोहित ने नरवर जाकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
ज्ञात रहे कि इससे पहले करेरा में मोहित को काले झंडे दिखा के साथ ही विरोध करने वालो ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था। उससे पहले दतिया जिले में आए कांग्रेस प्रभारी के सम भी मोहित अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ लोग जहां खुलकर मोहित का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं अधिकांश लोग अंदरूनी तौर पर विरोध कर रहे हैं। ऐसे हालातों में 6 माह बाद होने वाली कांग्रेस जिलाध्यक्षों की रिन्यूअल प्रक्रिया में मोहित का टिके रहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। क्योंकि नगरपालिका पार्षदों की तरह बहुत से कांग्रेसी हवाओं का रुख देखकर अपना पाला तय करने की सोच रहे हैं।

अपनी ही पार्टी के विरोधियों को पुलिस थाने में बिठलवा कर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए कार्यक्रम में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page