February 4, 2026
ऐसे हालात शहर सहित जिले में हर तरफ हैं टीआई साहब, स्मैक का नशा खत्म कर रहा युवा

ऐसे हालात शहर सहित जिले में हर तरफ हैं टीआई साहब, स्मैक का नशा खत्म कर रहा युवा
महंगा नशा होने की वजह से घरों के अलावा आस पड़ोस में कर रहे चोरी, बढ़ रहे अपराध

शिवपुरी। बीते मंगलवार को दो वीडियो सोशल।मीडिया पर वायरल हुए। पहले वीडियो में एक नशेड़ी स्मैक का नशा करते मिला, और पूछने पर उसने स्मैक बेचने वाले का नाम बताया। इसके बाद एक अन्य वीडियो आया, जिसमें कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ मनियर बस्ती में स्मैक बेचने वालों के अलावा स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने तथा युवाओं और बच्चों को इस नशे से दूर रहने की समझाइश दे रहे थे।
यह स्थिति केवल मनियर की नहीं, बल्कि पूरे शहर और जिले की हो चुकी है। शहर के नवाब साहब रोड, फतेहपुर, मनियर, लाल माटी, पुरानी शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी, पीएसक्यू लाइन, बाबू क्वार्टर, कमलागंज की पुलिया के पास तो हर समय न केवल खरीदार खड़े रहते हैं, बल्कि नाले के नीचे पेड़ों के नीचे दिन रात स्मैक का नशा लेते हुए नशेड़ी आसानी से नजर आ जाते हैं। स्मैक का नशा एक बार जब कोई ले लेता है, तो फिर वो इसका आदी हो जाता है। चूंकि यह नशा महंगा है, इसलिए उसकी पूर्ति के लिए युवा पहले अपने घर में, और फिर आस पड़ोस में चोरी जैसा अपराध करने से भी नहीं चूक रहे। यही वजह है कि शहर सहित जिले में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है, तथा अधिकांश मामलों में आवेदन लेकर चलता के दिया जाता है।

बेरोजगारी के बीच महंगा नशा, खत्म हो रहा युवा

शिवपुरी में नशे की खपत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नशा पकड़ने में ही शिवपुरी पुलिस को प्रदेश में शाबाशी मिली। शिवपुरी में रोजगार के साधन न होने से बेरोजगार युवा जब इस महंगे नशे का आदी हो रहा है, तो वो उसे पाने के लिए न केवल अपराध करने पर उतारू है, बल्कि नशे के ओवरडोज में अपनी जान भी गंवा रहा है। स्मैक का नशा करने वालों को पुलिस भी बंद न करके उसे नशा मुक्ति केंद्र में शिफ्ट करवा देती है, जहां बीते वर्ष एक ऐसे ही बाइक चोरी के आरोपी की स्मैक के नशे में जान चली गई थी।

ऐसे हालात शहर सहित जिले में हर तरफ हैं टीआई साहब, स्मैक का नशा खत्म कर रहा युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page