
अमोला पुल पर पहुंची एमटी-6 बाघिन को देखकर बाइक पटक कर भागा युवक, ट्रक से टकराने से बचा
मादा टाइगर की दहाड़ से गूंज रही अमोला घाटी, बंदरों सहित हिरणों व पालतू मवेशी भी डरे सहमे
शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व में लाई गई बांधवगढ़ की मादा टाइगर अब अमोला पुल पर।पहुंच गई। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे अमोला क्रमांक 4 में रहने वाला हरज्ञान गुर्जर मंदिर से दर्शन करके बाइक से अपने घर कोटा-झांसी फोरलेन पर जा रहा था, तभी उसे रेलिंग के पास मादा टाइगर ने हरज्ञान को देखा तो वो इतना डर गया कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, तथा बाइक छोड़कर सड़क पर बदहवास स्थिति में भागा। इसी बीच वो एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच गया।
इस घटना के बाद पूरे अमोला क्षेत्र में मादा टाइगर की दहशत कायम हो गई है। वर्तमान में मादा टाइगर पुल से पहले उस पहाड़ी पर बैठी है, जिसके पास का एक बड़ा हिस्सा ढह कर सड़क पर आ गया था।
यह नदी का किनारा है, और इसके आसपास कुछ झोपड़ियां भी बनी हुई हैं। चूंकि अमोला घाटी पर बंदरों की संख्या अधिक है, लेकिन जबसे इस बाघिन ने दहाड़ा है, तबसे बंदर तो गायब हो ही गए, आसपास घूमने वाले हिरण और पालतू आवारा मवेशी भी सड़क पर नजर नहीं आ रहे। साथ ही पूरे अमोला क्षेत्र में बाघिन की चर्चा हो रही है, और हर कोई आशंकित है।
उधर मादा टाइगर की मॉनिटरिंग करने वाली टीम भी पुल के पास डेरा डाले हुए है। दिन की टीम वापस चली गई, और रात के ट्रेकिंग टीम पटाखे लेकर पुल पर एंटीना लेकर घूम रही है।
पूर्व विधायक ने भी उठाया सुरक्षा का सवाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर में चीते छोड़े, तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में टाइगर छोड़े। चीते और टाइगर के गांवों घूमने से ग्रामीणों में छाई दहशत के बीच भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि शेर और चीते लाने वाले लोगों की जान की सुरक्षा की गारंटी भी लें।








1 thought on “अमोला पुल पर पहुंची एमटी-6 बाघिन को देखकर बाइक पटक कर भागा युवक, ट्रक से टकराने से बचा”