February 4, 2026
5 दिन तक बंद रहेगी सिंध की सप्लाई, पहले मेन लाइन फूटती थी, अब डिस्ट्रीब्यूशन में लीकेज

5 दिन तक बंद रहेगी सिंध की सप्लाई, पहले मेन लाइन फूटती थी, अब डिस्ट्रीब्यूशन में लीकेज
ग्वालियर नाके के पास लीकेज सुधारने के लिए 28 दिसंबर तक बंद रहेगी शहर में सप्लाई

शिवपुरी। शहर में सिंध की सप्लाई 5 दिन के लिए बंद रहेगी, क्योंकि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के लीकेज को सुधारना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पहले मेन पाइप लाइन फूटने से सप्लाई ठप होती थी, और अब डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूटने का सिलसिला शुरू हो गया।
शिवपुरी शहर की जनता की सुविधा के लिए जो प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए, वो नौकरशाही सहित जनप्रतिनिधियों के लिए चारागाह बन गए।सिंध जलावर्धन योजना को दो वर्ष में पूरा होना था, लेकिन यह प्रोजेक्ट 15 साल में पूरा हुआ, और सिंध का पानी शिवपुरी शहर में आया था। मेन पाइप लाइन प्लास्टिक की डाली जाने की वजह से पाइपों के फूटने का सिलसिला चलता रहा, तथा शहर की जनता पानी का इंतजार करती रहती थी। उसके बाद पूरी मेन पाइप लाइन बदलकर लोहे के पाइप डाले गए। जिसके चलते यह 64 करोड़ का प्रोजेक्ट 200 करोड़ तक पहुंच गया।
मेन पाइप लाइन बदला के बाद अब शहर में डाले गई डिस्ट्रीब्यूशन लाइन लीक होने लगी। क्योंकि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डालते समय नपा के इंजीनियर अपना कमीशन लेकर घर सोते रहे, तथा ठेकेदार जमीन में थोड़ा सा खोदकर ऊपर ही पाइप डालकर चला गया। गहराई में पाइप लाइन न डालने की वजह से वो टूट फूटकर लीक होने लगी। शहर के कस्टम गेट की गलियों में तो पुरानी डिस्ट्रीब्यूशन को हटाकर दूसरी पाइप लाइन डाली गई। जिसमें फिर बजट खर्च किया गया। अब ग्वालियर नाके के पास हुए लीकेज को सुधारने के लिए पूरी सप्लाई को रोका जा रहा है। अब जबकि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन को बदला जाएगा, तो यह प्रोजेक्ट 250 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
नगरपालिका सीएमओ द्वारा समत जल उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि मड़ीखेड़ा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी।
यह व्यवस्था मुख्य पेयजल पाइप लाइन में ग्वालियर बायपास पर लीकेज होने एवं पाइप लाइन बदलने के कारण 28 दिसम्बर तक उच्च स्तरीय टंकियों एवं सम्पवेल न भरने के कारण टंकियो एवं सम्पवेलो से होने वाला जलप्रदाय बाधित रहेगा। नगर पालिका समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में अन्य संसाधनों से यथासंभव पेयजल व्यवस्था करेगी।

5 दिन तक बंद रहेगी सिंध की सप्लाई, पहले मेन लाइन फूटती थी, अब डिस्ट्रीब्यूशन में लीकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page