February 4, 2026
क्या ऐसी भी मौत होती है?

क्या ऐसी भी मौत होती है?

सुबह घूमने गए, घायल वापस लौटे, सोए तो फिर उठे नहीं, परिजनों ने भी बताई कुछ अलग कहानी

शिवपुरी शहर में मनियर तालाब के पास रहने वाले पुजारी केदारी शर्मा उर्फ लंकेश पंडित की मंगलवार सुबह अजीबोगरीब हालातों में मौत हो गई। मूलतः एचबाड़ा पोहरी के रहने वाले लंकेश ने तालाब की पार के किनारे अपना मकान बनाया था, तथा तीन मंदिरों पर पूजा करते थे।

केदारी अपनी पत्नी व एक बेटा व एक बेटी के साथ रहते थे, जबकि उनकी विवाहित बेटी भी कुछ दिन से उनके घर ही आई हुई थी। विवाहित बेटी मधु शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे पिताजी बाहर घूमने गए थे, तथा उसका भाई जिम गया था। बकौल मधु, हमारे पिता घूमकर लौटे तो उनको चोट लगी थी, ऐसा उन्होंने बताया था। मधु ने कहा कि मुझे तो खून देखने से ही डर लगता है, इसलिए मैने उन्हें नहीं देखा। जब परिजनों ने कहा कि अस्पताल चलो, तो वे बोले कि अभी सो जाऊं, बाद में अस्पताल जाऊंगा। लेकिन उसके बाद वो उठे ही नहीं, और जब उन्हें अस्पताल ले गए, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मनियर में ही रहने वाले एक युवक ने बताया कि लंकेश के घर के आसपास दो जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग में उनके घूमने जाने या बेटे के जाने की रिकॉर्डिंग नहीं है।

बोले टीआई: शरीर पर गिरने वाले चोट के निशान

मृतक के शरीर में चोट के निशान होने से पहले कुछ और आशंका जताई जा रही थी। लेकिन शरीर पर जो निशान नजर आ रहे थे, वो गिरने से या किसी चीज से टकराने जैसे थे।

कृपाल सिंह राठौड़, टीआई कोतवाली

क्या ऐसी भी मौत होती है?

केदारी उर्फ लंकेश, जिनकी हुई संदिग्ध मौत

1 thought on “क्या ऐसी भी मौत होती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page