
कहीं प्रद्युम्न सिंह फिर माला ना पहना दें, एक्शन में आए इशांक, 19 सफाईकर्मी हटाए
10 माह तक दफ्तर सुधरते रहे, तब नहीं देखा शहर की तरफ, अब निकले देखने, तो दिखी लापरवाही
शिवपुरी। शासन द्वारा निलंबित किए जाने के बाद जबलपुर हाईकोर्ट से स्टे लेकर वापस सीएमओ की कुर्सी पर विराजे इशांक धाकड़ ने शनिवार को 19 सफाईकर्मी सेवा से पृथक के दिए, जबकि 5 को अटैक कर दिया। सीएमओ का एक्शन प्लान इसलिए भी सामने आया, क्योंकि परसों ही प्रभारी मंत्री सार्वजनिक रूप से कड़ी फटकार लगाई थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार गुना में इशांक धाकड़ को माला पहना चुके हैं, और वो अब दूसरी बार माला पहनना नहीं चाहते।
नपा सीएमओ इशांक धाकड़ जब शिवपुरी आए तो शहर की जनता को यह उम्मीद थी कि इसी शहर में पले-बढ़े इशांक शायद कुछ अच्छा करेंगे। उन्होंने शहर विकास को छोड़कर अपनी आर्किटेक्ट जैसे दोस्तों के साथ दोस्ती निभाते रहे, और शहर बदहाल होता गया। इस दौरान जब हमारी बात हुई थी, तो इशांक धाकड़ ने कहा था कि मैं पहले अपने दफ्तर के हालात सुधारने में व्यस्त रहा, और काफी कुछ सुधार भी किया है। लेकिन उनका यह दावा उस समय गलत साबित हुआ, जब सफाईकर्मी ही 2 से लेकर 6 माह तक अनुपस्थित होकर चलते रहे। लंबे समय से अनुपस्थित सफाईकर्मियों को साहब ने सेवा से पृथक कर दिया। जिस एक्शन मोड में सीएमओ अब नजर आ रहे हैं, वो यदि आने के साथ ही शहर विकास की तरफ नजर डालते तो उनके अमले की सच्चाई धरातल पर पहले ही नजर आ जाती। लेकिन साहब दोस्तों के साथ व्यस्त रहे, और शहर न केवल बदहाल होता चला गया, बल्कि खुद को निलंबन झेलना पड़ा और कोर्ट से वापस कुर्सी पर आ सके। इतना ही नहीं पार्षदों के साथ भी उनकी नोंकझोंक चल रही है, और वे पुलिस प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।
अब सफाईकर्मियों को हटाने और अटैक करने से व्यवस्था सुधर पाएगी, इसमें संशय ही है। क्योंकि हर साल शिवपुरी में यह होता रहा है कि दीपावली से पहले सफाईकर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए, फिर उन्हें मनाने का दौर चलता है, बाद में नेताजी खुद हस्तक्षेप करके हड़ताल खत्म करवाते हैं, और फिर उनके जिंदाबाद के नारे लगते है। इस परिषद के तीन वर्षीय कार्यक में सबसे अधिक हड़ताल भी हुई हैं।

इशांक और प्रद्युम्न सिंह फिर आए आमने- सामने







1 thought on “कहीं प्रद्युम्न सिंह फिर माला ना पहना दें, एक्शन में आए इशांक, 19 सफाईकर्मी हटाए”