September 30, 2025
img_20250222_2034265568989810005966755.jpg

एक के कंधे पर चढ़ आया तेंदुआ, दूसरे को पेड़ पर चढ़ते समय बनाया शिकार
शिवपुरी जिले के जंगलों में तेजी से बढ़ रहे तेंदुए अब आदमखोर होकर इंसानों की जान के लिए खतरा बनने लगे हैं। शनिवार को जिले के खनियाधाना के हरथोन गांव में रहने वाले दो चरवाहों को तेंदुए ने अलग-अलग समय में अपना निशाना बनाया। दोनों जख्मी चरवाहों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खनियाधाना के हरथोन गांव में रहने वाले अमर सिंह बुंदेला आज सुबह अपनी बकरियों को चराने के लिए तालाब किनारे जंगल में जब बैठे थे, तभी एक तेंदुआ आया और उनके कंधों पर पैर रखकर खड़ा हो गया। एकाएक तेंदुए को अपने ऊपर सवार देख अमर सिंह उठकर भागे तो तेंदुए ने उनकी जांघ व पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
इसके कुछ देर बाद जंगल में भैंस चराने गए अनंत सिंह बुंदेला को झाड़ियों के पीछे तेंदुआ नजर आया। जिसे देखकर उससे बचने के लिए जब अनंत सिंह पेड़ पर चढ़ते लगे, तभी तेंदुए ने उनके पैर में पंजा मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। तेंदुए का शिकार हुए दोनों चरवाहों को खनियाधाना अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
शहर के आसपास भी खतरा
जिले के खनियाधाना में ही नहीं बल्कि शिवपुरी शहर के आसपास भी तेंदुओं का खतरा बना हुआ।है। हवाई पट्टी के पास नोन कोल्हू की पुलिया सहित झांसी लिंक रोड पर सड़क किनारे अक्सर तेंदुए नजर आते रहते हैं। ऐसे में यदि तेंदुए आदमखोर हो गए तो फिर जिले में हालात बहुत खराब हो जाएंगे।

काली जैकेट वाले चरवाहे के कंधे पर चढ़ा, तो सफेद शर्ट वाले चरवाहे को पेड़ पर चढ़ते समय बनाया शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page