March 4, 2026
500 का नोट फाड़ने पर हुआ खूनी संघर्ष, क्रॉस प्रकरण हुआ दर्ज, भारतीय मुद्रा फाड़ने की धारा लापता

500 का नोट फाड़ने पर हुआ खूनी संघर्ष, क्रॉस प्रकरण हुआ दर्ज, भारतीय मुद्रा फाड़ने की धारा लापता
रॉन्ग साइड जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौत, पसरा मातम

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खोरोना में मंगलवार की रात शराब पार्टी के दौरान एक युवक ने 500 का नोट फाड़ दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में पत्थर लाठी चले, तो पुलिस ने क्रॉस केस कायम कर लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में भारतीय मुद्रा फाड़ने की धारा लापता है।
रन्नौद के खोरोना गांव में स्थित बड़े महाराज के मंदिर के पास मंगलवार की रात 8 बजे शराब पार्टी चल रही थी। इस दौरान बलवीर आदिवासी ने अरविंद लोधी को 500 रुपए का नोट शराब लाने के लिए दिया। बलवीर का आरोप है कि अरविंद ने शराब लाने की बजाए दिया गया 500 का नोट फाड़ दिया। इसी बात पर दोनों के बीच मुंहवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान मौके पर पहुंचे, तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाकर दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय मुद्रा को फाड़ने या जलाने पर आरबीआई एक्ट 1934 के तहत अपराध दर्ज होता है, जिसमें 7 साल की जेल या जुर्माना अथवा दोनों की सजा है। यह धारा इस प्रकरण से नदारद है।

रॉन्ग साइड जा रही बाइक, ट्रक से टकराई, दो की मौत

शिवपुरी से गुजरे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर कोलारस थाना क्षेत्र में श्रीनाथ होटल के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कोलारस के ढीमर मोहल्ले रहने वाले ग्यारसी (33) पुत्र सुल्तान केवट एवं रामकृष्ण (21) पुत्र सुरेश केवट, बाइक से होली मिलने एक परिचित से मिलने पूरनखेड़ी गांव का रहे थे। यह बाइक सवार हाइवे पर रॉन्ग साइड जा रहे थे, जिनमें सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इन दोनों परिवारों का होली का त्यौहार मातम में बदल गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

500 का नोट फाड़ने पर हुआ खूनी संघर्ष, क्रॉस प्रकरण हुआ दर्ज, भारतीय मुद्रा फाड़ने की धारा लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page