April 2, 2026
25 साल के विपक्षी वनवास को तोड़ने के लिए शिवपुरी आए पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह कांग्रेसियों को एकजुट रहने की दी सलाह, खाने के लिए कांग्रेसियों में मची अफरा-तफरी, मीडिया पर भी चुटकी ले गए अजय शिवपुरी

25 साल के विपक्षी वनवास को तोड़ने के लिए शिवपुरी आए पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह
कांग्रेसियों को एकजुट रहने की दी सलाह, खाने के लिए कांग्रेसियों में मची अफरा-तफरी, मीडिया पर भी चुटकी ले गए अजय

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की विधानसभा में दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह (राहुल भैया) गुरुवार को शिवपुरी अल्प प्रवास पर आए। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक में जो भी कांग्रेसी हैं, उन्हें इकठ्ठा करके ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करें। लगभग 15 मिनट भाषण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजन के लिए जो छीना झपटी की, वो भी चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में अजय सिंह ने गोदी मीडिया पर भी चुटकी ली।
निर्धारित समय से आधा घंटा लेट आए अजय सिंह ने पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में टिकिट तो एक को ही मिलता है, लेकिन उसके लिए सभी को ईमानदारी से मेहनत करना चाहिए। उन्होंने करेरा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां विधानसभा में 32 लोगों ने नामांकन फार्म भरा था, जिसमें कांग्रेस से टिकिट न मिलने से गुस्साए लोग भी शामिल रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी का नुकसान करके भाजपा को जितवा दिया। ऐसा कुछ अगले विधानसभा चुनाव में नहीं होना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि मैं जो दौरे कर रहा हूं, इसके लिए मुझे पार्टी ने निर्देशित नहीं किया, मैं तो स्वयं ही कांग्रेस को एकजुट करने के लिए निकला हूं।
इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि मैं कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम की कुर्सी के लिए लालायित नहीं हूं। जब उनसे पूछा कि रसोई गैस के दाम इतने अधिक बढ़ गए, लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे। इस पर अजय सिंह ने कहा कि मै प्रधानमंत्री के लिए जो कुछ कहूंगा, वो आप लोग छाप नहीं पाओगे, क्योंकि उसे ऊपर से काट दिया जाएगा। यानि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि मीडिया अब केंद्र सरकार के हिसाब से ही खबरें चला रही है।

25 साल के विपक्षी वनवास को तोड़ने के लिए शिवपुरी आए पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह कांग्रेसियों को एकजुट रहने की दी सलाह, खाने के लिए कांग्रेसियों में मची अफरा-तफरी, मीडिया पर भी चुटकी ले गए अजय शिवपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page