
शासन से ले रहा वेतन, बच्चों को अपनी आईटीआई में पढ़ा रहा प्रभारी प्राचार्य
पोहरी के शासकीय आईटीआई का प्रभारी प्राचार्य कॉलेज में चौकीदार और चपरासी से ले रहा रिश्वत, वीडियो वायरल
शिवपुरी। जिले के पोहरी विधानसभा में संचालित शासकीय आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य नरेश अहिरवार का 30 हजार रुपए की रिश्वत लिए जाने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गई। बताते हैं कि उक्त प्रभारी प्राचार्य की दो प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हैं, जिनमें वो पोहरी के बच्चों को पास कराने और मोटी फीस लेकर अपने कॉलेज को भरकर चला रहा है, जबकि पोहरी के शासकीय आईटीआई कॉलेज में सीटें खाली रह जाती हैं।
ऐसे समझें वीडियो का पूरा मामलानरेश नरवरिया आईटीआई पोहरी में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं, जो प्राचार्य कक्ष में एक गरीब आदमी ललित कुशवाह को चौकीदार बनाने के एवज में 30 हजार रुपए मांग रहा है। यह प्रभारी प्राचार्य भर्ती करके परमानेंट करवाने के नाम पर गरीब युवाओं से पैसे लेता, और फिर 3- 4 महीने में उसे किसी भी कारण से हटाकर अगले चौकीदार और चपरासी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। ललित ने अपने बेटे के साथ नरेश नरवरिया के हाथों में 20000/- रुपए दिए। जब वह पूरे पैसे वादे के मुताबिक 30000/- रूपये नहीं दे पाया तो उनको वहां से धक्का देकर भगा रहा है। बाकी का पैसा मै क्या अपनी जेब से मिलाउंगा अगर नहीं है तो मैं हटा दूंगा देना है तो पूरे पैसे दो ये कोई मेरी जेब मे थोड़ी जा रहे हैं नहीं है इच्छा तो कोई बात नहीं वे बेचारे डरे बोल रहे हैं कि हम शेष 10 हजार रुपए सुबह दे देंगे, तब लास्ट में उसने 20 हजार रख लिए। इस तरह वो 3- 4 महीने रखकर हटा देता है, और फिर अगले से पैसे लेकर रखता था।
दो आईटीआई चला रहा
विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य नरेश नरवरिया की वर्तमान में खुद की निजी दोआईटी आई भी संचालित हैं, जिसमें एक मुरैना जिले में न्यू मॉडर्न प्राइवेट आईटीआई के नाम से और दूसरी ग्वालियर में संचालित है। नरेश नरवरिया विगत 6 साल से पोहरी आईटीआई में ही पदस्थ है। शासन उसको वेतन शासकीय आईटीआई में काम करने की दे रही है, लेकिन वो हर साल पोहरी क्षेत्र के बच्चों को पास कराने का लालच देकर अपनी निजी आई टी आई की शीटें भर कर एडमिशन करता है!








1 thought on “शासन से ले रहा वेतन, बच्चों को अपनी आईटीआई में पढ़ा रहा प्रभारी प्राचार्य”