November 14, 2025
img-20250605-wa002592920614518886425.jpg

शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 – “प्लास्टिक मुक्त गांव” की दिशा में बासखेड़ी का प्रेरक कदम महेंद्र जैन अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
“जीरो प्लास्टिक विलेज” पहल की शुरुआत, आदिवासी समुदाय की भागीदारी में जागरूकता का संगम। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन, संवेदना– ए सोसाइटी फॉर ग्लोबल कंसर्न, एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बासखेड़ी में विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं व बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।। कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार जैन, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी (मुख्य अतिथि)
डीएस जादौन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग,  सत्यमूर्ति मंडे, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन  रहे।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:

वृक्षारोपण अभियान:
पौधों को गाँव के बच्चों के नाम से रोपित किया गया, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो।

कपड़े के थैलों का वितरण:
प्लास्टिक के विकल्प के रूप में 150+ पर्यावरण मित्र कपड़े के थैले महिलाओं को वितरित किए गए।

बांस से बने डस्टबिन की भेंट:
अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा बांस निर्मित डस्टबिन गाँव को भेंट किए गए, जिससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में मदद मिलेगी।

सहजन हर्बल चाय का वितरण:
पोषण एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए सहजन (मुनगा) की हर्बल चाय का वितरण किया गया।

“प्लास्टिक मुक्त ग्राम” पर संवाद सत्र:
विशेषज्ञों द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर संवाद एवं ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता व पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page