September 30, 2025
img_20241111_1534377054970469878572473.jpg

भेड़चाल चला किसान, हुई बम्पर आवक, तो गिर गए दाम
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिवपुरी जिले की कोलारस मंडी में मक्का बेचने आए किसानों ने सोमवार को दाम कम होने की वजह से चक्काजाम कर दिया। यह हालात इसलिए भी बने हैं क्योंकि भेड़चाल पर चलने वाले किसानों ने इस बार सोयाबीन की जगह मक्का की बोबनी अधिक कर दी। मौसम ने भी साथ दिया तो उत्पादन भी बम्पर हुआ। कोलारस मंडी में आज लगभग 25 हजार क्विंटल मक्का की आवक होने की वजह से ट्रॉलियों के अलावा किसानों की भारी भीड़ भी मौजूद रही। किसानों की जब मक्का के दाम व्यापारियों ने 2 हजार से 2200 रुपए लगाए, तो किसान भड़क गए।
चूंकि दीपावली से पहले तक मक्का के रेट 2600 रुपए क्विंटल तक रहे, क्योंकि उस दौरान शिवपुरीं से मक्का की रैक भरकर बाहर भेजीं जा रही थी। जिसके चलते मक्का के दाम भी अच्छे मिल रहे थे। अब जबकि बाहर जाने वाली रैक भी अब बन्द हो गई। चूंकि अब मक्का की मांग भी बाजार में कम हो गई, जिसके चलते मक्का के दाम 2 हजार पर आ गए।
चक्काजाम कर रहे किसानों को जब बताया गया कि मक्का की आवक अधिक होने से मांग कम हो गई, इसलिए दाम भी कम हो गए हैं। चूंकि बाजार में मांग व आपूर्ति का नियम चलता है। जब किसी चीज की आवक कम होती है, तभी उसके दाम अधिक होते हैं और जब आवक अधिक होती है तो उसके दाम कम हो जाते हैं। किसानों को समझाने के बाद चक्काजाम खुलवाया गया।

चक्काजाम करते किसानों को समझाने की कोशिश करती पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page