पूर्व जिलाध्यक्ष के घर नपाध्यक्ष नहीं सुलझा पाईं मामला, चौराहे पर पहुंची महिला सफाईकर्मी
शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में बरसों से पदस्थ महिला सफाईकर्मियों को प्रभारी मंत्री का भय दिखाकर नपाध्यक्ष और सीएमओ फुटबॉल बनाए हुए हैं। महिलाकर्मियों ने आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम के घर धरना दिया, तो नपाध्यक्ष वहां पहुंचीं। महिला कर्मचारी नहीं मानीं और रात में धरना देने माधव चौक पर पहुंच गई। जिन्हें पुलिस ने समझाकर रवाना कर दिया।
यह है मामला:
नपा में पदस्थ महिला सफाईकर्मियों के ट्रांसफर करते हुए बड़ौदी और लालंमाटी सहित दूरदराज नियुक्त कर दिया। अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ शहर को साफ सुथरा रखने वाली महिला सफाईकर्मियों ने कहा कि हम लोग सुबह 5 बजे कैसे इतनी दूर जा पाएंगे, इसलिए हमें ट्रांसफर न किया जाए। राजू बाथम के।निवास पर पहुंचीं नपाध्यक्ष ने महिला कर्मियों से कहा कि यह ट्रांसफर सीएमओ ने किए हैं, लेकिन 5 दिन काम कर लो, तो मैं वापस उसी जगह कर दूंगी। अब जबकि ट्रांसफर सीएमओ ने किए तो वापसी की सुपारी अध्यक्ष क्यों और कैसे ले रही हैं??.
आईडी तक नहीं बनाईं, कैसे पकड़ेंगे कामचोर
नपा में सफाईकर्मियों का ट्रांसफर करने के पीछे मुख्य वजह यह है कि कुछ कर्मचारी काम पर ना जाकर घर बैठे वेतन ले रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ कर्मचारी कर रहे है, तथा उनके फेर में नपा के जिम्मेदारों ने सभी को उठापटक कर दिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि नपा ने अभी तक अपने कर्मचारियों के आईडी कार्ड तक नहीं बनाए हैं।
बोलीं महिला कर्मचारी, पहली बार ऐसा हुआ
राजू बाथम के निवास पर पहुंचीं नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा से एक महिला सफाईकर्मी ने कहा कि हम 20 साल से नौकरी कर रहे हैं, इतने अध्यक्ष निकल गए,।लेकिन ऐसा पहली बार आपके अध्यक्षी कार्यकाल में हो रहा है।








