February 4, 2026
img-20250306-wa00327736530911994924137.jpg

शिवपुरी.शिवपुरी वालों का 9वां विशाल भण्डारा राधारानी सेवा समिति द्वारा 10 व 11 मार्च को मुकुंद विनोद गार्डन में सम्पन्न करने के लिए समिति के सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समिति सदस्य व खाद्यान्य समाग्री दिनांक 8 मार्च को राजेश्वरी मंदिर से गोवर्धन (गिर्राज जी ) के लिये प्रस्थान करेगी। दिनांक 9 मार्च को यात्री बस भक्तों को लेकर गिर्राज जी मथुरा(उ.प्र.)के लिये प्रस्थान करेगी।
राधारानी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया की गिर्राज जी परिक्रमा लगाने के लिए हजारों-लाखों लोग गोवर्धन पधारते है गिर्राजजी भक्तों की सेवा के लिए प्रसादी वितरण 10 तारीख से प्रातः बाल भोग लगाकर शुभारंभ किया जायेगा इसके बाद निरंतन दो दिवसीय जारी रहेगा एवं शिवपुरी वासियों के खाने व ठहरने की व्यवस्था समिति द्वारा की जावेगी।
दो दिवसीय आयोजन में ठाकुर जी का अभिषेक, विग्रह दर्शन, छप्पन भोग, रासलीला, कन्या पूजन, होली महोत्सव का आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा ।
राधारानी सेवा समिति शिवपुरी भक्त मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page